Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Akola Navtapa: सूर्यदेव के तीखे तेवर से अकोला जिला बेहाल; दोपहर में सूनी पड़ रही सड़कें, गर्म हवाओं का प्रकोप

Akola Heatwave: अकोला में नवतपा के दौरान सूर्यदेव के तीखे तेवर और 44.1 डिग्री तापमान के बीच भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है, वहीं किसान मजदूरों की किल्लत के बावजूद खरीफ सीजन की तैयारियों में जुट गए हैं।

  • Written By: केतकी मोडक
Updated On: May 27, 2026 | 02:02 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मीडिया्)

Follow Us
Close
Follow Us:

Kharif Season Farmers Sowing Preparation: इस वर्ष भीषण गर्मी और उमस की तीव्रता कुछ अधिक रही। नवतपा में सूर्यदेव अपने पूरे तेवर दिखा रहे हैं। अप्रैल और मई माह में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से 46.9 डिग्री सेल्सियस तक गया। इस कारण शहर तथा जिला लगातार तप रहे हैं। लोग इस भीषण उमस और गर्मी से हलाकान होकर रह गए हैं। लोगों का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में उन्हें तापमान बढ़ने से इतनी तकलीफ नहीं हुई, जितनी इस वर्ष हुई है।

सुबह 9 बजे से लेकर देर रात तक लगातार गर्म हवाएं चलती रही हैं। इस भीषण गर्मी के कारण दोपहर के समय तो शहर की सभी सड़कें सूनी पड़ी रहती हैं। इस कारण लोगों को भीषण गर्मी की काफी तकलीफ हुई है। उस पर पिछले काफी समय से नलों द्वारा चौथे और पांचवें दिन जलापूर्ति की जा रही है। इस तरह लोगों को पानी की समस्या का सामना भी करना पड़ रहा है। कुल मिलाकर लोग इस भीषण तापमान और गर्मी से अब परेशान हो गए हैं।

खरीफ की तैयारी शुरू

किसानों का कहना है कि जल्दी ही मानसून केरल में दाखिल होगा, उसके बाद यहां निश्चित ही मानसून की बारिश 7 जून के बाद शुरू होगी। इसी बात को लेकर जिले भर में किसानों ने अपने खेतों की निराई-गुड़ाई शुरू कर दी है। कुछ किसान हल चला रहे हैं और अपने खेतों को ठीक कर रहे हैं, वहीं कुछ किसान ट्रैक्टर द्वारा बखर करते हुए खेतों की सफाई कर रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

रिसर्च में चमके नागपुर यूनिवर्सिटी के MSc छात्र, राष्ट्रीय स्तर पर पहचान; 19 पेटेंट हासिल

मुंबई के होटल में थूक लगाकर रोटी बनाने का घिनौना खेल, ग्राहक ने बनाया वीडियो, यूपी का आरोपी गफ्फार गिरफ्तार

चंद्रपुर में एडीजी छेरिंग दोरजे की मैराथन बैठक: क्राइम फाइलों की बारीकी से जांच, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Amravati Legislative Council Election: 2 दिन में 40 नामांकन पत्र वितरित, राजनीतिक हलचल तेज

बड़ी संख्या में किसानों ने बीज की खरीदी भी शुरू कर दी है। मानसून की समुचित बारिश होने के बाद ही जिले में किसान खरीफ फसल की बुआई का काम शुरू करते हैं।

44.1 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान

मंगलवार को भी यहां का तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस रहा। अब लोग इस भीषण गर्मी से छुटकारा चाहते हैं। अब लोगों को इंतजार है मानसून की बारिश का, कि कब मानसून की बारिश शुरू होती है और लोगों को इस भीषण गर्मी से राहत मिलती है।

ये भी पढ़े: Amravati Legislative Council Election: 2 दिन में 40 नामांकन पत्र वितरित, राजनीतिक हलचल तेज

खेतिहर मजदूरों का इस वर्ष काफी अभाव

  • कुछ किसानों ने बताया कि खेतों की मशक्कत करने के लिए खेतिहर मजदूरों का इस वर्ष काफी अभाव देखा जा रहा है।
  • फैक्ट्रियों में काम करने के साथ-साथ अन्य कार्यों के लिए कामगार मिल जाते हैं, लेकिन खेतों में काम करने के लिए खेतिहर मजदूर नहीं मिल रहे हैं।
  • क्योंकि समुचित बारिश होने के बाद बुआई का काम शुरू करना पड़ता है।
  • कुछ किसानों ने बताया कि इस बार मानसून पूर्व बारिश भी नहीं हुई है, जिसके कारण खेत पूरी तरह से सूखे पड़े हैं।

Akola navtapa extreme heatwave temperature farmers kharif season preparation 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 27, 2026 | 02:01 PM

Topics:  

  • Akola News
  • Heat Wave
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.