Akola Municipal Corporation: अकोला मनपा आयुक्त डॉ. सुनील लहाने के आदेशानुसार तथा अतिरिक्त आयुक्त सुमेध अलोणे, उपायुक्त विजय पारतवार और सहायक आयुक्त देवीदास निकालजे के मार्गदर्शन में दक्षिण ज़ोन में बकाया टैक्स की वसूली हेतु सील लगाने की कार्रवाई की गई. हिंगणा रोड और मंगरूलपीर रोड क्षेत्र के वार्ड क्र.डी6 में संपत्ति क्र.2297 के धारक बशीर खा रशीद खान पर 1 लाख 50 हजार 242 रु. का टैक्स बकाया था, जिसके चलते उनकी संपत्ति पर सील लगाया गया.
इसी वार्ड में संपत्ति क्र.2374 के धारक माँ गायत्री परिवार ट्रस्ट, गायत्री नगर पर वर्ष 201718 से 202526 तक का कुल 11 लाख 69 हजार 86 रु. टैक्स बकाया होने के कारण उनके कार्यालय को भी सील कर दिया गया. इस कार्रवाई में सहायक कर अधीक्षक प्रशांत बोले, वार्ड लिपिक संतोष काले, सुरक्षारक्षक गुलाम मुस्तफा और सोनू गायकवाड उपस्थित थे.
मनपा प्रशासन ने नागरिकों को सूचित किया है कि बकाया कर भुगतान को सरल बनाने के लिए 14 फरवरी से शास्ती अभय योजना शुरू की गई है. नागरिक इस योजना का लाभ उठाकर अपनी बाकाया राशि का एकमुश्त भुगतान करें और सील, जब्ती तथा नीलामी जैसी कठोर कार्रवाइयों से बचें.