Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अकोला मनपा में हंगामा; नेता जीशान हुसैन ने हथौड़े से ताला तोड़कर कार्यालय पर किया कब्जा, दी आंदोलन की चेतावनी

Akola Municipal Corporation: मनपा कार्यालय में विरोधी पक्ष नेता जीशान हुसैन ने ताला तोड़कर कब्जा लिया। भाजपा पर विरोधी आवाज़ दबाने का आरोप। सुविधाएं न मिलने पर चेतावनी।

  • Author By Manish Vishwabhno | published By रूपम सिंह |
Updated On: Apr 22, 2026 | 07:36 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Akola Congress News: बुधवार को मनपा कार्यालय में स्थित विरोधी पक्ष नेता के कार्यालय का ताला तोड़कर विरोधी पक्ष नेता जीशान हुसैन तथा अन्य कांग्रेसी पार्षदों ने विरोधी पक्ष नेता के कार्यालय का ताबा लिया। लोहे के हतोड़े से हुसैन ने कार्यालय का ताला तोड़ा। इस अवसर पर विरोधी पार्टियों के पार्षदों के साथ साथ अन्य लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी।

विरोधी पक्ष नेता के कार्यालय में ताबा लेने के बाद मनपा के विरोधी पक्ष नेता जीशान हुसैन ने कहा कि मनपा में महापौर का चुनाव होने के बाद उनके द्वारा कार्यभार संभालने के बाद विरोधी पक्ष नेता कार्यालय हेतु उनको पत्र दिया गया था।

लेकिन दो माह के बाद भी विरोधी पक्ष नेता के लिए कार्यालय की व्यवस्था नहीं की जा रही थी। इसलिए आज विरोधी पक्ष नेता कार्यालय का ताला तोड़कर कब्जा लेना पड़ा। भाजपा विरोधी पार्टियों की आवाज दबा रही हैविरोधी पक्ष नेता जीशान हुसैन ने कहा कि देखा जा रहा है कि सत्ताधारी भाजपा तथा उनके मित्र दल विरोधी पार्टी के पार्षदों की आवाज को दबा रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई मेट्रो बनी शूटिंग के लिए हॉटस्पॉट, लाइन 2B से हुई लाखों की कमाई; जानें कैसे बढ़ रहा है मेट्रो का खज़ाना

ठाणे में 10 जून तक गाड़ी धोने पर लगा प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर लगेगा भारी जुर्माना, जानें क्यों लिया ये फैसला

वंचित का अकोला महापालिका पर निर्णायक मोर्चा, सीमा वृध्दि क्षेत्र की समस्याओं के लिए सड़क पर आंदोलन

निंबा गांव में अंधविश्वास का मामला,  वीडियो वायरल होते ही कार्रवाई की मांग

शुरुआत में ही आम सभा में विरोधी पार्टी के 16 पार्षदों को तीन आम सभाओं के लिए निलंबित कर दिया गया था। यह एक प्रकार की दादागिरी है। इसके बाद विरोधी पार्टी को कार्यालय नहीं दिया जा रहा है। इस कारण से ताला तोड़ने का कदम उठाना पड़ा है। यदि शीघ्र ही विरोधी पक्ष नेता कार्यालय में समुचित सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवाई गई तो मनपा में स्थित महापौर, उपमहापौर और स्थायी समिति सभापति के कार्यालयों में हम ताले लगाएंगे। इसलिए इस ओर सत्ताधारी पार्टी ने ध्यान देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सत्ताधारी भाजपा यह चाहती है कि विरोधी पार्टी के पार्षदों को बैठने के लिए, चर्चा करने के लिए, लोगों की समस्या हल करने के लिए कोई स्थान ही ना मिले इसके लिए ही कार्यालय उपलब्ध नहीं करवाया जा रहा था।

इसी कारण हमको विरोधी पक्ष नेता कार्यालय का जबरदस्ती ताबा लेना पड़ा है। आने वाले समय में भी सत्ताधारी पार्टी को इसी तरह से उत्तर दिए जाएंगे। इस अवसर पर उनके साथ पार्षद आजाद खान, पार्षद गुड्डू पठान, अब्दुला, मो. शारिक, मोईन खान उर्फ मोंटू भाई उपस्थित थे। कैप्शन अकोला। ताबा लेने के बाद टूटा हुआ ताला और हतोड़ी बताते हुए विरोधी पक्ष नेता हुसैन तथा अन्य पार्षद।

Akola municipal corporation opposition leader office lock broken zeeshan hussain protest

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 22, 2026 | 06:55 PM

Topics:  

  • Akola News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.