अकोला मनपा की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों पर जोर, बोरवेल और नाला सफाई के निर्देश
Akola Civic Development: अकोला मनपा में महापौर शारदा खेडकर की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में फरवरी से मई 2026 तक के प्रस्तावों की समीक्षा की गई और विकास कार्यों को गति देने के निर्देश दिए गए।
- Written By: केतकी मोडक
अकोला नगर निगम समीक्षा बैठक (सोर्स - फोटो नवभारत)
Akola Municipal Corporation Review Meeting: अकोला महानगरपालिका में महापौर शारदा खेडकर की अध्यक्षता और स्थायी समिति सभापति विजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में उपमहापौर अमोल गोगे, सभागृह नेता पवन महल्ले सहित अनेक नगरसेवक और विभाग प्रमुख उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य अब तक हुई सर्वसाधारण और स्थायी समिति सभाओं में पारित प्रस्तावों की कार्यान्वयन स्थिति और प्रगति की समीक्षा करना था।
बैठक में अकोला महानगर पालिका के विभिन्न विभागों की कार्यप्रगति का विस्तृत जायजा लिया गया और नागरिकों की सुविधा हेतु आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए। महापौर और स्थायी समिति सभापति के नेतृत्व में यह बैठक शहर के विकास और प्रशासनिक कार्यों को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुई।
कार्यप्रगति पर विस्तार से चर्चा
बैठक में 16 फरवरी 2026 से लेकर 25 मई 2026 तक हुई सर्वसाधारण और स्थायी समिति की बैठकों में पारित प्रस्तावों की कार्यवाही का जायजा लिया गया। इसमें निर्माण कार्य विभाग, पानी आपूर्ति विभाग, स्वच्छता विभाग, अग्निशमन, वैद्यकीय स्वास्थ्य, जन्म-मृत्यु विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना, मालमत्ता कर, कोंडवाडा, शिक्षा, अभिलेखा, महिला एवं बाल कल्याण, विधि विभाग और संगणक विभाग की कार्यप्रगति पर चर्चा हुई।
सम्बंधित ख़बरें
ऑपरेशन टाइगर के बीच उद्धव ठाकरे का बड़ा दांव, बुलाई आपात बैठक; 2 बागी सांसदों की घर वापसी की चर्चा तेज
अब सिर्फ 48 मिनट में मुंबई से पुणे! रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलान- भारत खुद बनाएगा अगली बुलेट ट्रेन
ये गाली नहीं, महाराष्ट्र की भाषा है…; प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपशब्द कहने पर संजय राउत की सफाई, देखें VIDEO
‘गाड़ी समेत जला देंगे…’ संजय देशमुख की बगावत की खबरों पर भड़के ठाकरे गुट के कार्यकर्ता, वाशिम में दी चेतावनी
स्थायी समिति सभापति के निर्देश
विजय अग्रवाल ने बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। जिन विभागों में तकनीकी और अन्य कर्मचारियों की कमी है, वहां तुरंत कर्मचारी उपलब्ध कराए जाएं, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया को गति देने के लिए चार उप-निबंधकों का प्रस्ताव शासन को भेजा जाए। बाजार विभाग के अंतर्गत शहर के सभी दुकानों का सर्वे कर उनकी वर्तमान स्थिति का विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत किया जाए।
यह भी पढ़ें:- नागपुर में विकास या विनाश? प्रतापनगर में 2 साल से अधूरी सड़क बनी डेथ ट्रैप, बारिश से कीचड़ में फिसल रहे वाहन
नए बोरवेल लगवाएं
- हरित क्षेत्र में लगाए गए वृक्षों और सार्वजनिक शौचालयों में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु नए बोरवेल की व्यवस्था की जाए। मनपा शालाओं में आवश्यक कार्यों की सूची तैयार कर तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। शहर में नालों की सफाई का कार्य पूरा किया जाए,
- जिन कार्यों के लिए प्रस्ताव आवश्यक हैं, उनके प्रस्ताव तुरंत प्रस्तुत किए जाएं, इस बैठक में नितिन ताकवाले, अमोल मोहोकार, सुमेध अलोने, गणेश शहाणे, विजय पारतवार, दिलीप जाधव, अमोल डोईफोडे, अजय गुजर, आदि उपस्थित थे।
