अकोला मनपा में आज 'फैसलों का सोमवार'! 8 स्वीकृत पार्षदों के नामों की होगी आधिकारिक घोषणा

Akola Municipal Corporation News: अकोला मनपा की विशेष सभा आज! 8 स्वीकृत पार्षदों के नामों की होगी घोषणा। गर्मी में पानी की किल्लत और बीओटी प्रोजेक्ट्स पर लिए जाएंगे बड़े फैसले।
Akola Municipal Corporation to hold a special meeting on March 9. Key decisions on 8 nominated corporators, water pumps, and BOT projects to be taken.
अकोला न्यूज
Published on
Updated on

Vijay Agrawal Standing Committee: सोमवार की सुबह 11 बजे मनपा की विशेष सर्वसाधारण सभा आयोजित की गयी है। यह सभा मनपा के डा। आम्बेडकर सभागृह में आयोजित है। इस सभा में विविध राजनीतिक पार्टियों के आठ स्वीकृत पार्षदों के नामों की औपचारिक घोषणा की जाएगी। इसी तरह इस सभा में पिछली सभा के कार्यवृत्त को कायम किया जाएगा।

इसी तरह नामनिर्देशित सदस्यों की नियुक्ति, कृषि उत्पन्न बाजार समिति पर मनपा के सदस्यों में से एक पार्षद की प्रतिनिधि के रूप में नियुक्ति करना, इसके पश्चात सभा में शहर के बड़े नालों की सफाई करने का नियोजन, प्रभाग निहाय कचरा उठाने के लिए लोड गाड़ी खरीदी, व शहर में घूम रहे खुले मवेशियों का इंतजाम करना आदि विषयों पर भी चर्चा होगी।

इसी सभा में दोपहर डेढ़ बजे विषय सूची में कुछ और महत्वपूर्ण विषयों का समावेश है जिसमें मनपा की सीमा में वार्षिक किराए से दी गयी दूकानें तथा प्लाटों की रेडीरेकनर दरों में आवश्यक सुधार करने के विषय में विस्तार पूर्वक चर्चा होगी।

इसी तरह आनेवाले गर्मी के दिनों में संभावित पानी की कमी को देखते हुए विविध क्षेत्रों में पम्पों की दुरुस्ती करने का निर्णय भी सभा में लिया जाएगा। इसी के साथ साथ शहर में विविध प्रलंबित विकास कार्यों को एनओसी प्रमाण पत्र देने के विषय में भी विचार विमर्श होगा। इस तरह मनपा की यह विशेष सर्वसाधारण सभा एक महत्वपूर्ण सभा रहेगी।

सभापति विजय अग्रवाल की उपस्थिति में स्थायी समिति की पहली सभा

मनपा स्थायी समिति के सदस्यों और सभापति के चयन के बाद मनपा स्थायी समिति की पहली सभा 9 मार्च सोमवार की सुबह 11 बजे स्थायी समिति सभागृह में आयोजित की गयी है। स्थायी समिति के सभापति विजय अग्रवाल के साथ साथ सभी स्थायी समिति सदस्य सभा में उपस्थित रहेंगे।

महाराष्ट्र महानगर पालिका अधिनियम अनुसूची “ड” के प्रकरण 2, कलम 3 (अ) के अनुसार अकोला महानगर पालिका की यह बैठक आयोजित है। बैठक की कार्यसूची में निम्न विषय शामिल हैं। मानधन तत्व पर के कर्मचारियों को अवधि-वृद्धि देने की मंजूरी इस विषय पर समिति की स्वीकृति दी जाएगी।

अकोला शहर नज़ूल शीट क्रमांक 39-बी, भूखंड क्रमांक 82/1 और 82/2 पर स्थित शासन की भूमि इस पर आरक्षण क्रमांक 100 (नाट्यगृह व व्यापारी संकुल) तथा आरक्षण क्रमांक 198 (वाहन तल) को बीओटी तत्व पर विकसित करने के प्रस्ताव पर चर्चा होगी। 15वें वित्त आयोग अंतर्गत औषधि खरीद इसके लिए स्थायी समिति की मंजूरी प्राप्त करने का विषय रखा गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com