Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अकोला में बेमौसम बारिश की मार: आम आदमी से दूर हुआ ‘फलों का राजा’, हापुस के दाम 1000 रुपये प्रति दर्जन के पार

Akola News: इस वर्ष आम की आवक में कमी आई है, जिसके कारण हापुस आम के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं। बेमौसम बारिश और आंधी ने फसल को नुकसान पहुंचाया है। जानिए बाजार में आम की स्थिति और दामों के बारे में।

  • Author By manoj choubey | published By रूपम सिंह |
Updated On: Apr 23, 2026 | 08:44 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Akola Mango Market: अकोला इस वर्ष आम की आवक कम दिखाई दे रही है। जिले में बेमौसम बारिश और आंधी के कारण आम की फसल को नुकसान पहुंचा है। पहले ही गावरानी आम देसी आम के पेड़ बहुत ही कम बचे हैं। लेकिन फिर भी जिले के साथ साथ आस पास के क्षेत्रों से लोकल दशहरी आम यहां के बाजारों में पहुंच जाते हैं। लेकिन देखा जा रहा है कि इस वर्ष इन आमों की आवक भी कम हैं। अक्षय तृतीया पर शहर तथा जिले में आमों की जमकर बिक्री होती है क्यों कि बड़ी संख्या में लोग ऐसे हैं जो अक्षय तृतीया इस त्यौहार से आम खाना शुरू करते हैं।

लेकिन इस बार बाजारों में उतने आम नहीं दिखाई दिए हैं। यहां पर हर वर्ष कोकण के देवगड़ से हापुस आम लाए जाते हैं। इसी तरह केरल और आंध्र प्रदेश से भी आम यहां के बाजारों में पहुंचते हैं। इसी तरह मई माह के दूसरे सप्ताह के बाद उत्तर प्रदेश से दशहरी आम यहां लाए जाते हैं, उसकी भी काफी मांग रहती है। फिर जून माह में उत्तर प्रदेश से ही चौसा तथा अन्य आम भी लाए जाते हैं।

इन आमों को आने में अभी समय है। इसी तरह तोतापुरी और नीलम आम को भी अभी समय है। हापुस आम के दाम आसमान पर इस वर्ष देवगड़ के हापुस आम के दाम आसमान पर हैं। फिलहाल हापुस आम 900 से 1000 रु। डजन के अनुसार उपलब्ध है। इस वर्ष आम की आवक थोड़ी कम है और पिछले वर्ष की तुलना में आम के दामों में कुछ वृद्धि हुई है। लेकिन आम की क्वालिटी बहुत अच्छी है।

सम्बंधित ख़बरें

अकोला: मंदिर से चांदी के मुकुट चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 60 हजार का माल किया बरामद

अकोला में मानसून में निर्बाध बिजली के लिए महावितरण का ‘देखभाल अभियान’ तेज; 352 फीडरों पर काम पूरा

अकोला: प्रलंबित रेलवे फ्लाईओवर के लिए 104.79 करोड़ की निधि मंजूर; न्यू तापडिया नगरवासियों को मिलेगी बड़ी राहत

खामगांव में बिजली संकट से जनजीवन प्रभावित, आग की घटना से हड़कंप

इसी तरह आम बड़े आकार में हैं और मीठे हैं। ऐसा लगता है आनेवाले समय में हापुस आम की आवक बढ़ेगी।सुनील बोराखड़े,संचालक, सुपर शॉपीआंध्र और केरल के आम उपलब्धइस समय शहर में आंध्र प्रदेश से लाए गए लाल बाग आम 150 से 200 रु. प्रति किलो के अनुसार उपलब्ध है। इसी तरह केरल का गुलाब केसर आम 240 से 280 रु. किलो के अनुसार मिल रहा है।

केरल के ही बैगनपल्ली आम 200 रु. से 240 रु. किलो इसी तरह बादाम आम 160 से 200 रु. किलो तथा लोकल दशहरी आम 160 से 200 रु। किलो के अनुसार उपलब्ध हैं। इसी तरह देवगड़ हापुस 900 रु. से 1000 रु. डजन के अनुसार मिल रहे हैं। इसी तरह गुजरात का केसर आम 250 से 350 रु. किलो के अनुसार उपलब्ध है। अंकित गुप्ता,संचालक,श्री बालाजी फ्रुट सेंटरकैप्शन अकोला। बाजार में उपलब्ध हापुस आम। फोटो फाइल नेम 23 अरुण फोटो 59

Akola mango market prices high alphonso hapus unseasonal rain impact

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 23, 2026 | 07:14 PM

Topics:  

  • Akola News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.