Akola Maheshwari Mahila Mandal News: अकोला माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा माहेश्वरी भवन में रंगारंग उत्सव उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में काशी विश्वनाथ ग्रुप की ओर से प्रस्तुत “चार युगों की होली” विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिसने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम की प्रस्तावना शोभा बियानी ने रखी, जबकि संचालन ज्योति बियानी ने किया। इस अवसर पर वंदना हेड़ा, मंजू गट्टानी, अनीता गांधी, हेमा खटोड, शिल्पा चांडक, आरती जाजू, राधा टावरी एवं सुनीता हेड़ा का टोपी, गॉगल और चॉकलेट की माला पहनाकर स्वागत किया गया।
काशी विश्वनाथ ग्रुप की प्रस्तुति में राधिका हेड़ा ने शिव, मीनल बियानी ने पार्वती, रोशनी कलंत्री ने राम, वैष्णवी काबरा ने सीता, रानी चांडक ने कृष्ण और राधिका खटोड ने राधा की भूमिका निभाई। वहीं पूजा चांडक और साक्षी बियानी ने कलियुग की होली प्रस्तुत की। किरण राठी ने नारद और कंचन नवंदर ने ब्रजवासी की भूमिका निभाकर दर्शकों की सराहना प्राप्त की। इस संपूर्ण मंचन का निर्देशन हीरल गणात्रा ने किया।
उत्सव के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में मोनिका तोष्णीवाल प्रथम और मीना मोहता द्वितीय रहीं। गुलाल प्रतियोगिता में सविता गांधी, पिचकारी में प्रीति लड्डा एवं मीना मोहता, होलिका में नीता भाला, गुब्बारे में कल्पना बियानी, होली क्वीन के रूप में भारती सारडा, गुजिया प्रतियोगिता में पुष्पा मंत्री तथा फूल हाउजी में सुमित्रा खटोड़ एवं सुषमा काकानी को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में किरण बियानी, ज्योति बियानी, किरण राठी, मालती चांडक, कंचन नवंदर, दीपाली सोमानी, आशा सोमानी, नम्रता भाला, माया भट्टड़ और सुनंदा काबरा ने भी अपनी सहभागिता निभाई।