जय महेश के जयघोष से गूंजा अकोला, माहेश्वरी समाज की भव्य शोभायात्रा निकली
Akola Maheshwari Samaj: महेश नवमी के अवसर पर अकोला में माहेश्वरी समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भगवान महेश की पालकी, आकर्षक झांकियों, भजन-कीर्तन और जय महेश के जयघोष से पूरा शहर भक्तिमय हो गया।
Religious Procession (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Akola Shobha Yatra: आराध्य भगवान महेश नवमी के उपलक्ष्य में माहेश्वरी समाज की ओर से एक विशाल शोभा यात्रा निकाली गयी। माहेश्वरी समाज ट्रस्ट की ओर से निकाली गयी यह शोभा यात्रा अकोला के ग्राम देवता भगवान श्री राजराजेश्वर मंदिर से शुरू हुई। इस अवसर पर यहां सामुहिक महाआरती की गयी।
यहां भगवान महेश की आकर्षक पालकी का पूजन प्रमुख अतिथि जालना के द्वारकाप्रसाद सोनी, विजयकुमार तोष्णीवाल, पूनम तोष्णीवाल, नरेश बियाणी, विजय कुमार राठी ने किया और यात्रा का शुभारंभ किया। राजेश सोमाणी तथा आरती लड्ढा ने अपनी सुमधुर आवाज में आरती प्रस्तुत की।
श्रद्धा और उत्साह का संगम
यह शोभा यात्रा जय हिंद चौक, सिटी कोतवाली तहसील मार्ग होते हुए माहेश्वरी भवन पहुंची। इस शोभा यात्रा का अनेक स्थानों पर विभिन्न संगठनों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। आकर्षक झांकियों का समावेशशोभा यात्रा में भगवान महेश की विशाल आकर्षक झांकी के साथ साथ समाज बंधुओं, युवाओं तथा युवतियों द्वारा भी परंपरिक वेशभूषा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई गई।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर: महापौर समीर राजूरकर की कोशिशें रंग लाईं, मनपा में नियुक्त हुए दो वरिष्ठ सलाहकार
छत्रपति संभाजीनगर में नई जल योजना को मजबूती देने में जुटा प्रशासन, अतिरिक्त पंपों से बढ़ेगी जलापूर्ति क्षमता
दूषित जलापूर्ति से बढ़ा संक्रमण का खतरा, भंडारा के नागरिकों में रोष, स्वच्छ पानी की मांग तेज
छत्रपति संभाजीनगर: नासेर सिद्दीकी बने AIMIM के नए शहराध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह और संगठन मजबूती पर जोर
महेश नवमी पर अकोला में निकली विशाल शोभायात्रा
यात्रा में शामिल झांकियों की काफी सराहना हुई। कई मान्यवरों की उपस्थितिविजय पनपालिया, मोतीसिंह मोहता, अजय तापड़िया, शांतिलाल भाला, आर।बी। हेडा, चंद्रकांत पनपालिया, आशीष पनपालिया, विनीत बियाणी, एड.हेमंत मोहता, देवानंद लड्ढा, राजेश चितलांगे, मनोज चांडक, राजेश लोहिया, महेश मुंदड़ा, पंकज मणियार, पवन बंग, रमण हेडा, कुंजबिहारी चांडक उपस्थित थे।
ये भी पढ़े: पुणे में गहराया जल संकट, जून से पानी की कटौती लागू; मनपा आयुक्त ने माना- लीकेज रोकने में विफल रहा प्रशासन
श्रद्धा और उत्साह का संगम
शोभायात्रा में अकोला के युवा सांसद अनूप धोत्रे और पूर्व महापौर मदन भरगड ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। राजेश सोमाणी के भजनों नेसमा बांधाइस शोभा यात्रा में भजन गायक राजेश सोमाणी ने कई गीत और भजन प्रस्तुत किए। उनके गाये गीतों और भजनों ने लोगों का मन मोह लिया। एक ही नारा एक संदेश, जय महेश महेश यह गीत लोगों ने काफी पसंद किया।
