अकोला मनपा में भाजपा की वापसी, शहर सुधार आघाड़ी के साथ 44 पार्षदों का बहुमत हासिल
Akola politics: अकोला महानगर पालिका में भाजपा ने शहर सुधार आघाड़ी के जरिए 44 पार्षदों का समर्थन जुटाकर बहुमत हासिल किया। महापौर पद के लिए शारदा खेडकर और उपमहापौर के लिए अमोल गोगे का रास्ता साफ हुआ।
- Written By: रूपम सिंह
भाजपा उम्मीदवारों की तस्वीर (सौजन्य-नवभारत)
Akola Municipal Corporation News In Hindi: अकोला महानगर पालिका में अल्पमत में आई भाजपा ने शहर सुधार आघाड़ी के माध्यम से अपना स्थान मजबूत कर लिया है। मंगलवार 27 जनवरी की सुबह विभागीय आयुक्त के समक्ष शहर सुधार आघाड़ी के 44 पार्षदों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिससे महापौर और उपमहापौर पदों पर भाजपा उम्मीदवारों की जीत का मार्ग प्रशस्त हो गया है।
सोमवार को पालकमंत्री एड. आकाश फुंडकर की मौजूदगी में हुई बैठक में भाजपा ने महापौर और उपमहापौर पदों के उम्मीदवारों की घोषणा की।इस अवसर पर विधायक रणधीर सावरकर और भाजपा चुनाव प्रमुख विजय अग्रवाल प्रमुखता से उपस्थित थे। प्रभाग 15 की पार्षद शारदा खेडकर को महापौर पद के लिए और प्रभाग 18 के पार्षद अमोल गोगे को उपमहापौर पद के लिए उम्मीदवार घोषित किया गया।
बहुमत का आंकड़ा पूरा न होने पर भाजपा ने विरोधी पक्षों की रणनीति पर नजर रखते हुए सही समय पर बड़ा राजनीतिक झटका दिया। बताया जा रहा है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार गुट) के तीन पार्षदों को सीधे भाजपा में शामिल करने के बजाय शहर सुधार आघाड़ी के माध्यम से साथ लाने का मार्ग बनाया गया। सत्ता हाथ से न जाने देने के लिए नागपुर से हरी झंडी मिलने के बाद शहर सुधार आघाड़ी का गठन किया गया और पार्षद पवन महल्ले को गुटनेता पद सौंपा गया।
सम्बंधित ख़बरें
अकोला में कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 16 कृषि सेवा केंद्र जांच के घेरे में, 7 के लाइसेंस रद्द
Girish Mahajan Viral Photo: सोशल मीडिया पर गिरीश महाजन की तस्वीरें वायरल, थाने पहुंचा मामला; जानें क्या है सच
FDA की सख्ती का असर: अकोला में पनीर और खोया उत्पादन में 30% गिरावट
राम मंदिर चंदा चोरी पर संजय सिंह का बड़ा हमला: बोले- ‘भ्रष्ट ट्रस्ट’ को तुरंत भंग कर चंपत राय को भेजो जेल
आयुक्त कार्यालय में आधिकारिक पंजीयन
महानगर पालिका में सत्ता स्थापना की पृष्ठभूमि पर भाजपा-प्रणीत शहर सुधार आघाड़ी की अमरावती विभागीय आयुक्त कार्यालय में आधिकारिक पंजीयन की गई। इस पंजीयन के लिए सभी पार्षदों ने कार्यालय में प्रत्यक्ष उपस्थिति दर्ज की। वर्तमान में आघाड़ी का संख्याबल भाजपा के 38 पार्षद, राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार गुट) के 3, अजीत पवार गुट का 1, शिवसेना (शिंदे गुट) का 1 और महानगर विकास समिति का 1 पार्षद मिलाकर कुल 44 हो गया है। सत्ता स्थापना के लिए आवश्यक 41 का बहुमत पार करने से राजनीतिक गतिविधियाँ तेज हो गई हैं।
यह भी पढ़ें:- नासिक में ‘नॉर्थईस्ट कनेक्ट’ अभियान सफल, पुलिस-जन संवाद से बढ़ा भरोसा
संख्याबल और बढ़ने की संभावना
- वर्तमान में अकोला शहर सुधार आघाड़ी के पास 44 पार्षदों का संख्याबल है, जो बहुमत से अधिक है।
- साथ ही, इस आघाड़ी में और पार्षद शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। अंतिम स्थिति 30 जनवरी को स्पष्ट होगी।
- जिससे अब अकोला महानगर पालिका में भाजपा की सत्ता स्थापना का मार्ग अब लगभग सुनिश्चित माना जा रहा है।
आयुक्त कार्यालय में आधिकारिक पंजीयन
महानगर पालिका में सत्ता स्थापना की पृष्ठभूमि पर भाजपा-प्रणीत शहर सुधार आघाड़ी की अमरावती विभागीय आयुक्त कार्यालय में आधिकारिक पंजीयन की गई। इस पंजीयन के लिए सभी पार्षदों ने कार्यालय में प्रत्यक्ष उपस्थिति दर्ज की। वर्तमान में आघाड़ी का संख्याबल भाजपा के 38 पार्षद, राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार गुट) के 3, अजीत पवार गुट का 1, शिवसेना (शिंदे गुट) का 1 और महानगर विकास समिति का 1 पार्षद मिलाकर कुल 44 हो गया है। सत्ता स्थापना के लिए आवश्यक 41 का बहुमत पार करने से राजनीतिक गतिविधियाँ तेज हो गई हैं।
