अकोला में गूँजा भगवान परशुराम का जयघोष; भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, महाआरती से भक्तिमय माहौल
Akola News: अकोला में भगवान परशुराम जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। खोलेश्वर चौक से शुरू हुई यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। अक्षय तृतीया पर मंदिर में विशेष अभिषेक और महाआरती का आयोजन किया गया।
Parshuram Jayanti Akola News: भगवान परशुराम जयंती की पूर्व संध्या पर अकोला शहर में ब्राह्मण समाज की ओर से भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। खोलेश्वर स्थित भगवान परशुराम चौक से प्रारंभ हुई इस शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालु महिलाएं और पुरुष उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
प्रतिमा का पूजन-अर्चन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। महाराष्ट्र होमियोपैथिक फीमेल डॉक्टर्स एसोसिएशन (MHFDA), अकोला द्वारा निशुल्क औषधि वितरण शिविर भी आयोजित किया गया। ढोलताशों और जयघोष के बीच शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई।
विभिन्न स्थानों पर खोलेश्वर परिसर में माहेश्वरी समाज, वीडिओकॉन शोरूम के सामने शिवपाल शर्मा परिवार, सिटी कोतवाली चौक में रामनगर मित्र मंडल, पुराना कपड़ा बजार में अजय शर्मा मित्र मंडल, गांधी चौक में श्रीराम नवमी शोभायात्रा समिति इसी तरह से कृष्णा शर्मा, अरुण शर्मा, नितिन जोशी, शैलेश खरोटे, खरोटे ज्वेलर्स ने स्वागत किया।
सम्बंधित ख़बरें
अकोला-अकोट हाईवे पर सुविधाओं का अभाव, पेड़-बस शेड बिना टोल वसूली की तैयारी, प्रहार संगठन की आंदोलन चेतावनी
अकोला संतों के आशीर्वाद से ही संभव है भगवंत की प्राप्ति, रामायणाचार्य रामराव महाराज ढोक ने दी कृपा की सीख
मुंबई के कारोबारी से 3.25 करोड़ की वसूली, निवेश के नाम पर अंतरराज्यीय गिरोह ने बंदूक की नोक पर की लूट
वर्धा में खरीफ की तैयारी; 4.18 लाख हेक्टेयर में होगी बुआई, कृषि विभाग ने की 87 हजार क्विंटल बीज की मांग
पुष्पवृष्टि से किया स्वागत। वसंत टॉकीज परिसर में बालाजी ट्रान्सपोर्ट इसी तरह से सिटी कोतवाली के पीछे अनुपम शर्मा परिवार की ओर से पुष्पवृष्टि, शीतपेय वितरण और सत्कार कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष विजय तिवारी, प्रमुख अतिथि डॉ. प्रशांत वायचाल, डॉ. आनंद शर्मा, डॉ. दीपक केलकर, डॉ. मिलिंद चौधरी, उदय महा, मोहन पांडे, दिनेश मेहता, अशोक शर्मा लोणाग्रा, एड. अशोक शर्मा, एड. सत्यनारायण जोशी, राधेश्याम शर्मा, राजेंद्र तिवारी, भरत मिश्रा, देवेंद्र तिवारी, राजू टाकलकर, हेमेंद्र राजगुरू, शाम पचौरी, संजय शर्मा, गजानन तिवारी, राजू डोल्या, किशोर जानी, नीलेश देव, प्रशांत जोशी, गिरीश गोखले, अमोल चिंचाले, अतुल पाटिल, गोपाल राजवैद्य उपस्थित रहे।
खोलेश्वर मंदिर में किया गया अभिषेक। अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त पर खोलेश्वर स्थित मंदिर में पंडित शशिकांत पांडे के हाथों अभिषेक किया गया। मुख्य यजमान विष्णु तिवारी रहे।
अभिषेक के बाद भोग आरती और संध्याकालीन महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। महाआरती से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया और जन्मोत्सव का समापन उत्साहपूर्वक हुआ।
