अकोला में अग्निशमन केंद्र निर्माण का महापौर शारदा खेडकर ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयसीमा पर दिए निर्देश
महापौर शारदा रणजीत खेडकर ने खड़की में अग्निशमन केंद्र निर्माण स्थल का निरीक्षण किया, गुणवत्ता और समयसीमा पर जोर दिया।
Akola City: अकोला शहर के दक्षिण ज़ोन अंतर्गत खड़की परिसर में चल रहे अग्निशमन केंद्र के निर्माण कार्य का महापौर शारदा रणजीत खेडकर ने आकस्मिक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और समयसीमा में पूर्णता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए. महापौर खेडकर ने कहा कि अग्निशमन केंद्र नागरिकों की सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए किसी भी प्रकार का समझौता किए बिना गुणवत्तापूर्ण कार्य होना चाहिए.
उन्होंने निर्माण की गति बढ़ाकर निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने पर जोर दिया. केंद्र तैयार होने के बाद दक्षिण ज़ोन की आपातकालीन सेवाओं को मजबूती मिलेगी और आगजनी की घटनाओं पर त्वरित प्रतिक्रिया संभव होगी.निरीक्षण के दौरान उपस्थितमहापौर शारदा खेडकर ने विश्वास व्यक्त किया कि इस परियोजना से अत्यावश्यक सेवाओं में गति आएगी और नागरिकों को शीघ्र ही सुसज्ज अग्निशमन सेवा उपलब्ध होगी.
महापौर के साथ मनपा सभागृह नेता पवन महल्ले, नगरसेवक धनंजय धबाले, सिद्धार्थ उपरवट और सामाजिक कार्यकर्ता रणजीत खेडकर उपस्थित थे. इसके अलावा मनपा निर्माण कार्य विभाग के कार्यकारी अभियंता अजय गुजर, विद्युत विभाग के उपअभियंता अमोल डोईफोडे, निर्माण कार्य विभाग के उपअभियंता अनिल गावंडे, कनिष्ठ अभियंता चेतन कंचनपुर, नकुल पागृत, सागर ढोले, ठेकेदारों के प्रतिनिधि और अन्य अधिकारीकर्मचारी भी मौजूद थे.
