अकोला में किसानों के लिए कांग्रेस उतरी मैदान में, प्रति हेक्टेयर 50 हजार रुपए मदद की मांग

Akola Congress Demand: अकोला में 40 दिनों से बारिश नहीं होने से खरीफ फसलें सूख गई हैं। कांग्रेस ने किसानों को प्रति हेक्टेयर 50 हजार रुपए मदद और फसल बीमा की 25% अग्रिम राशि देने की मांग की।
akola farmers congress 50 thousand per hectare aid demand
अकोला किसानों के लिए कांग्रेस (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Akola Farmers Protest: अकोला जिले में पिछले 40 दिनों से बारिश ना होने के कारण खरीफ की फसलें सूख गई हैं और किसानों पर बड़ा संकट आ पड़ा है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए अकोला जिला कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष प्रकाश तायडे के नेतृत्व में मंगलवार को जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को निवेदन सौंपा गया।

निवेदन में कहा गया है कि किसानों की वर्तमान परिस्थिति और आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए अकोला जिले के किसानों को तुरंत प्रति हेक्टेयर 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाए।

25 प्रतिशत अग्रिम भुगतान

जिन किसानों ने फसल बीमा कराया है, उन्हें बीमा राशि का 25 प्रतिशत अग्रिम भुगतान तुरंत किया जाए। साथ ही मुख्यमंत्री लाड़ली बहन योजना से जिन महिलाओं के नाम हटाए गए हैं, उनकी पात्रता की पुनः जांच कर उन्हें योजना में शामिल किया जाए और हटाए गए नामों की सूची उपलब्ध कराई जाए। कांग्रेस पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से विस्तृत चर्चा कर कहा कि शासन को तुरंत जानकारी देकर किसानों को राहत दिलाई जाए।

akola farmers congress 50 thousand per hectare aid demand
Nashik News: पारंपरिक पुलिस बल के भरोसे नहीं कुंभ मेला, ह्यूमन-इन-द-लूप के दम पर भीड़ प्रबंधन

कांग्रेस ने मांगी किसानों को तत्काल राहत

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें स्वीकार नहीं की गईं तो एक सप्ताह बाद कांग्रेस संवैधानिक मार्ग से आंदोलन करेगी। इस अवसर पर जिलाधिकारी को निवेदन देने और चर्चा में जिला कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष प्रकाश तायडे, महानगर कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष महेंद्र गवई, प्रदेश पदाधिकारी महेश गणगणे, अक्षय राऊत, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक अमानकर, राजेश गावंडे, अतुल अमानकर, रवि पाटिल अरबट, विजय देशमुख उगवेकर, अतुल खोटरे, सुनील वानखडे, अतुल काठोले, भूषण तायडे, देवानंद राठोड, गणपत जाधव, सुरेंद्र उगले, विनोद आंबुसकर, प्रकाश राठोड, संदीप राठोड, मांगीलाल पवार, गिरधारी पवार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com