अकोला में जल्द दौड़ेंगी 42 ई-बसें, खडकी चार्जिंग स्टेशन का काम अंतिम चरण में; ट्रांसपोर्ट व्यवस्था बदलेगी

Akola E Bus Launch: अकोला में प्रधानमंत्री ई-बस सेवा जल्द शुरू होने की उम्मीद है। खडकी चार्जिंग स्टेशन अंतिम चरण में है और पहले चरण में 20 ई-बसें मिल चुकी हैं।
Akola E-Bus Electric Bus Service
अकोला में जल्द शुरू होगी ई-बस सेवासोर्स: फोटो नवभारत
Published on
Updated on

Akola E-Bus Electric Bus Service: अकोला शहर में प्रधानमंत्री ई-बस सेवा जल्द शुरू होने की उम्मीद है। खडकी स्थित चार्जिंग स्टेशन का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। मनपा को कुल 42 ई-बसें मिलनी हैं, जिनमें से 20 बसें पहले चरण में प्राप्त हो चुकी हैं।

अकोला में जल्द दौड़ेंगी ई-बसें!


शहर की बहुप्रतीक्षित प्रधानमंत्री ई-बस सेवा शुरू होने का रास्ता अब साफ होता नजर आ रहा है। सोमवार को विधायक रणधीर सावरकर और सांसद अनूप धोत्रे ने खडकी स्थित ई-बस चार्जिंग स्टेशन का निरीक्षण किया। उनके साथ महापौर शारदा खेडकर, मनपा स्थायी समिति सभापति विजय अग्रवाल, उपमहापौर अमोल गोगे और सभागृह नेता पवन महल्ले मौजूद रहे।

चार्जिंग स्टेशन का काम अंतिम चरण में

प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत अकोला महानगरपालिका को सार्वजनिक परिवहन के लिए कुल 42 ई-बसें मिलने वाली हैं। इनमें 12 मीटर लंबी 14 बसें और 9 मीटर लंबी 28 बसें शामिल हैं। पहले चरण में 20 बसें अकोला को प्राप्त हो चुकी हैं। अब इन बसों के संचालन के लिए खडकी में तैयार किए जा रहे चार्जिंग स्टेशन का काम अंतिम चरण में है। कंपनी की ओर से चार्जिंग यूनिट लगाने का काम भी जारी है।

एक महीने में पूरी हो सकती है प्रक्रिया

सांसद अनूप धोत्रे ने बताया कि ई-बस सेवा शुरू करने से जुड़ी आरटीओ अनुमति की प्रक्रिया आगामी एक माह में पूरी होने की उम्मीद है। इसके बाद सेवा का लोकार्पण मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों किए जाने की जानकारी उन्होंने दी।

पहले चरण में 20 बसें तैयार

विधायक रणधीर सावरकर ने कहा कि अकोला शहर में ई-बस सेवा शुरू होना खुशी और गर्व की बात है। उनके अनुसार, इससे सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था मजबूत होगी और नागरिकों को बेहतर यातायात सुविधा मिलने के साथ शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को भी लाभ हो सकता है।

Akola E-Bus Electric Bus Service
हाई कोर्ट की फटकार के बाद जागी नागपुर मनपा, 231 स्वास्थ्य कर्मियों को पक्का करने का प्रस्ताव तैयार

यात्रियों की सुरक्षा पर जोर

ई-बसों में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए कई व्यवस्थाएं प्रस्तावित हैं। बसों में एसी सुविधा, सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षित यात्रा की व्यवस्था होगी। महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और विद्यार्थियों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही गई है। मरीजों और जरूरतमंद यात्रियों के लिए व्हीलचेयर की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

अकोला शहर में इन बसों को प्रदूषण कम करने के उद्देश्य से सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में शामिल किया जा रहा है। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के अनुसार, चार्जिंग स्टेशन का काम पूरा होने और आरटीओ प्रक्रिया पूरी होने के बाद सेवा शुरू करने की दिशा में अगला कदम उठाया जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com