-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Akola Division Is Going To Get New Electric Shivai Buses Soon
अकोला को मिला बेहतरीन तोहफा, जल्द सड़कों पर दौड़ेंगी नई इलेक्ट्रिक ‘शिवाई’ बसें
- Written By: अपूर्वा नायक
महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम ने आने वाले महीने में अकोला विभाग को 10 इलेक्ट्रिक बस देने की बात कही है। अब ये खबर आ रही है कि इलेक्ट्रिक बस शिवाई मिलने से पहले चार्जिंग स्टेशन की स्थापना की जाएगी।

इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन (सौ. सोशल मीडिया )
Akola News In Hindi: लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार एसटी महामंडल के अकोला विभाग को जल्द ही नई इलेक्ट्रिक ‘शिवाई’ बसें मिलने जा रही हैं। इन बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन की स्थापना का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और परियोजना के अंतिम चरण की तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं।
अनुमान है कि आने वाले एक महीने में पहले चरण के तहत अकोला विभाग को 10 नई इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी। महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एसटी) ने राज्य के कई हिस्सों में इलेक्ट्रिक शिवाई बस सेवा पहले ही शुरू कर दी है। विदर्भ क्षेत्र में नागपुर और अमरावती विभागों में यह सेवा हाल ही में शुरू हुई, परंतु अकोला में आवश्यक बुनियादी ढांचे का काम अधूरा होने के कारण अब तक बसों की आपूर्ति नहीं हो पाई थी।
अब चार्जिंग स्टेशन का निर्माण पूरा हो चुका है और शेष कार्य भी तेजी से निपटाया जा रहा है। जल्द ही एसटी महामंडल को 10 बसों का प्रस्ताव भेजकर सेवा शुरू की जाएगी। अकोला में बनाए गए चार्जिंग स्टेशन का काम पिछले छह महीनों से चल रहा था। ई-शिवाई बसों की टिकट दरें सामान्य शिवशाही बसों की तुलना में थोड़ी अधिक होंगी, लेकिन यात्रियों को कई रियायतें मिलेंगी। महिलाओं के लिए आधा किराया और वरिष्ठ नागरिकों के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी, जिससे इन बसों में सफर करना और भी किफायती व आसान होगा।
सम्बंधित ख़बरें
अकोला मनपा स्कूल में धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव: महापौर शारदा खेडकर ने बांटे मुफ्त गणवेश और किताबें
मै अगर मर जाऊं तो मंदिर का फंड पास कर देना… विधानसभा सत्र में ऐसा क्यों बोल गए अकोला विधायक साजिद खान पठान?
अकोला में OBC समाज की ललकार: 50% आरक्षण की सीमा हटाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर तीव्र धरना
अकोलो में मध्यरात्रि की बाढ़ से मची तबाही;पठार नदी का पानी घुसा गांवों में, खेतों में मलबे से बुआई संकट में!
ये भी पढ़ें :- नेपाल की अस्थिर स्थिति के बीच अकोला के यात्रियों की सकुशल खबर, 5 पर्यटक पहुंचे जनकपुर
43 सीटर वातानुकूलित बसें
नई इलेक्ट्रिक शिवाई बसें पूरी तरह प्रदूषण-मुक्त और आरामदायक यात्रा का अनुभव प्रदान करेंगी। 12 मीटर लंबी इन बसों में 2×2 सीटिंग व्यवस्था के साथ कुल 43 वातानुकूलित सीटें होंगी। बसों में ध्वनि प्रदूषण नहीं होगा और बैटरी की क्षमता 322 केवी (kWh) होगी। प्रत्येक बस को फुल चार्ज करने में लगभग डेढ़ घंटा लगेगा, जिसके बाद यह एक बार में करीब 260 किमी तक दौड़ सकेगी। अकोला में चार्जिंग स्टेशन की लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और विभागीय अधिकारियों को विश्वास है कि अक्टूबर 2025 से पहले नई ई-शिवाई बस सेवा शहर में शुरू कर दी जाएगी।
Akola division is going to get new electric shivai buses soon
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Flipkart GOAT Sale आज रात से शुरू, VIP यूजर्स की होगी मौज, iPhone 17 पर मिलेगी भारी छूट
Jul 02, 2026 | 09:20 PMMPESB AEO Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती, 3 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:12 PMभाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
Jul 02, 2026 | 08:58 PM‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल
Jul 02, 2026 | 08:50 PMपेट्रोल में एथेनॉल से घटता है माइलेज या बढ़ता है फायदा? सरकार ने पहली बार दिए बड़े आंकड़े, जानिए पूरा सच
Jul 02, 2026 | 08:50 PMसंभाजीनगर में अतिक्रमण नोटिसों पर सियासी बवाल, AIMIM ने मनपा पर लगाए एकतरफा कार्रवाई के आरोप
Jul 02, 2026 | 08:46 PMमुंब्रा में करंट से 17 साल की आलिया की मौत, महाराष्ट्र में मानसून की लापरवाही की बलि चढ़ीं ये मासूम जिंदगियां
Jul 02, 2026 | 08:44 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














