अकोला के दहीहांडा में लोटस सेलिब्रेशन हॉल का लोकार्पण, तीर्थक्षेत्र को मिली 2.50 करोड़ की सौगात

Akola Rupnath Maharaj Sansthan: अकोला के दहीहांडा स्थित श्री रूपनाथ महाराज संस्थान में विधायक रणधीर सावरकर ने लोटस सेलिब्रेशन हॉल का लोकार्पण किया।
akola dahihanda rupnath maharaj lotus celebration hall inauguration
अकोला श्री रूपनाथ महाराज संस्थान(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • दहीहांडा स्थित श्री रूपनाथ महाराज संस्थान में 4 नवंबर को विधायक रणधीर सावरकर ने लोटस सेलिब्रेशन हॉल का लोकार्पण किया।

  • तीर्थक्षेत्र पर्यटन विकास योजना के तहत संस्थान के विकास के लिए 2.50 करोड़ रुपए मंजूर किए गए थे।

  • ग्रामीण तीर्थस्थल योजना के अंतर्गत संस्थान को 'ब' वर्ग का दर्जा मिला है।

Akola Tourism Development: श्री रूपनाथ महाराज संस्थान, दहीहांडा में भक्तिमय वातावरण और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में 4 नवंबर को विधायक रणधीर सावरकर के हाथों लोटस सेलिब्रेशन हॉल का भव्य लोकार्पण किया गया। तीर्थक्षेत्र पर्यटन विकास योजना के अंतर्गत निर्मित इस भवन सहित श्रद्धालुओं के लिए विकसित मूलभूत सुविधाओं का लोकार्पण संस्थान के विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

श्री संत रूपनाथ महाराज संस्थान, दहीहांडा को ग्रामीण तीर्थस्थल योजना के अंतर्गत 'ब' वर्ग का दर्जा दिलाने के लिए विधायक रणधीर सावरकर ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, ग्रामीण विकास मंत्री जयकुमार गोरे तथा जिले के पालकमंत्री आकाश फुंडकर के समक्ष लगातार प्रयास किए थे। उनके प्रयासों से संस्थान को यह दर्जा स्वीकृत हुआ।

2.50 करोड़ रुपए मंजूर

इसके बाद संस्थान के विकास तथा श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए शासन की ओर से तीर्थक्षेत्र पर्यटन विकास योजना के अंतर्गत 2.50 करोड़ रुपए मंजूर किए गए थे। इस निधि से विभिन्न मूलभूत सुविधाओं के साथ लोटस सेलिब्रेशन हॉल का निर्माण किया गया है।

akola dahihanda rupnath maharaj lotus celebration hall inauguration
किसानों से कर्ज वसूली पर रोक, नासिक जिलाधिकारी आयुष प्रसाद का सख्त आदेश, 13 तहसीलों के किसानों को मिली राहत

बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित

लोकार्पण समारोह में संस्थान के पदाधिकारी, विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्ति, तथा श्री रूपनाथ महाराज के बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। कार्यक्रम के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं और अतिथियों के लिए स्नेहभोज का आयोजन किया गया। पूरा समारोह भक्तिमय और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विधायक रणधीर सावरकर ने श्री रूपनाथ महाराज मंदिर संस्थान का भविष्य में भी बड़े पैमाने पर विकास करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि नई सुविधाओं से श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा और तीर्थक्षेत्र की गरिमा में वृद्धि होगी।

akola dahihanda rupnath maharaj lotus celebration hall inauguration
किसानों को 5 हजार रुपए की मदद देना मजाक, रोहित पवार ने अकोला से सरकार पर साधा निशाना

3.94 करोड़ रुपए के सड़क कार्य का भी लोकार्पण

इस मंगल अवसर पर अकोला जिले के रुईखेड़-सावरा-पुंडा-बांबडा-कुटासा-दहीहांडा मार्ग के विभिन्न हिस्सों में चौड़ीकरण सहित सुधार कार्यों का भी लोकार्पण किया गया। इस कार्य पर 3.94 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। इससे क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर होने की उम्मीद है। समारोह में संतोष शिवरकर, गणेश पोटे, राजेश बेले, धनंजय मिश्रा, गोविंद गोयनका, दिलीप मिश्रा, मृणाली ढंगारे, ज्योतीताई धात्रट, थानेदार ढोले, आशीष मगर, श्रीकृष्ण मगर उपस्थित थे।