अकोला में कॉस्मेटिक्स दुकान पर महिला शोषण का मामला गरमाया; हिंदू सुरक्षा सेवा संघ ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

Akola News: अकोला की कॉस्मेटिक दुकान में महिलाओं के शोषण और धर्म परिवर्तन के आरोपों पर हिंदू सुरक्षा सेवा संघ ने कड़ा विरोध जताया है। जिलाधिकारी को सौंपे निवेदन में दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की
A case of exploitation of a woman at a cosmetics shop in Akola sparked a furor; the Hindu Security Association submitted a petition demanding strict action against the culprits.
हिंदू सुरक्षा सेवा संघ ने पुलिस अधीक्षक को निवेदन सौंपा (सोर्स - नवभारत)
Published on
Updated on

Hindu Suraksha Seva Sangh Women Exploitation Akola News: शहर के प्रमुख मार्ग पर स्थित एक सौंदर्य प्रसाधन दुकान में महिलाओं के शोषण, दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन से जुड़े आरोपों ने जिले में व्यापक चर्चा को जन्म दिया है। इस गंभीर प्रकरण में कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर हिंदू सुरक्षा सेवा संघ ने जिलाधिकारी वर्षा मीणा और उपविभागीय पुलिस अधिकारी सुदर्शन पाटिल को निवेदन सौंपा।

दोषियों पर कार्रवाई

हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के अकोला जिला प्रमुख दिलीप नायसे और महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा रविता शर्मा के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारियों ने महिला अत्याचार प्रकरण का तीव्र विरोध दर्ज कराते हुए प्रशासन और पुलिस से त्वरित एवं सख्त कदम उठाने की मांग की। निवेदन में आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के साथ-साथ संबंधित प्रतिष्ठान में लगे सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच की मांग की गई है।

हेल्पलाइन अपील

हिंदू सुरक्षा सेवा संघ की ओर से यह भी कहा गया कि यदि इस प्रतिष्ठान से जुड़ा कोई अन्य महिला अत्याचार का शिकार हुई हो और भय या दबाव के कारण सामने नहीं आ पा रही हो, तो वह हिंदू सुरक्षा सेवा संघ से संपर्क कर सकती है। संघ की ओर से ऐसी पीड़ित महिलाओं की जानकारी पुलिस अधीक्षक और वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाकर उचित कार्रवाई के लिए पहल की जाएगी।

निवेदन सौंपते समय बंटी चौरसिया, संतोष पांडे, मनोज अग्रवाल, मुन्ना उकर्डे, नीलेश मालगे, बबन साखरकर, कैलाश दांदले, अमोल पाटिल, श्याम रेले सहित महिला पदाधिकारी सारिका जोशी, एकता बगरेट, रिना पवार आदि उपस्थित थे। हिंदू सुरक्षा सेवा संघ की इस पहल से महिला अत्याचार प्रकरण में प्रशासनिक स्तर पर कठोर और निर्णायक कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com