Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अकोला से कांग्रेस का ‘जहां गांव, वहां कांग्रेस’ अभियान शुरू, संगठन मजबूत करने पर जोर

Akola Congress News: अकोला में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का “जहां गांव-जहां वार्ड” अभियान शुरू; मल्लिकार्जुन खरगे व राहुल गांधी के मार्गदर्शन में संगठन मजबूत करने की पहल।

  • Author By manoj choubey | published By रूपम सिंह |
Updated On: Apr 12, 2026 | 08:34 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Akola News: अकोला कांग्रेस पार्टी को अधिक सक्षम, सशक्त और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जहां गांव वहां कांग्रेस, जहां वार्ड वहां कांग्रेस नामक व्यापक संगठन अभियान की शुरुआत अकोला से की गई।

इस अभियान का केंद्रबिंदु कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देना और संगठन का पुनर्निर्माण करना है। स्वराज्य भवन में आयोजित कार्यक्रम में आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष तथा अकोला जिला अध्यक्ष चयन हेतु नियुक्त निरीक्षक जी। रुद्र राजू की उपस्थिति में संगठन सृजन अभियान का शुभारंभ हुआ। पत्रपरिषद में उन्होंने आगामी संगठनात्मक चुनावों, कार्यपद्धति और नियोजन की विस्तृत जानकारी दी।

जन जन तक पहुंचाएंगे कांग्रेस के विचार। अभियान के अंतर्गत अकोला कांग्रेस कमेटी के महानगर अध्यक्ष तथा जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष का चयन किया जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और नेता राहुल गांधी के मार्गदर्शन में पार्टी आधुनिकता की ओर बढ़ रही है।

सम्बंधित ख़बरें

मुर्तिजापुर में गोवंश की हड्डियों का अवैध परिवहन पकड़ाया; 2,290 किलो हड्डियों के साथ बोलेरो जब्त, 3 गिरफ्तार

अमरावती में पाइप्ड गैस नेटवर्क का विस्तार तेज; तपोवन में मुख्य स्टेशन, घर-घर PNG कनेक्शन की तैयारी

समृद्धि एक्सप्रेसवे पर बैटरियों से भरे ट्रक में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

गोंदिया में पानी की तलाश में निकले बाघ की कुएं में डूबने से मौत, तिरोड़ा के सर्रा माल्ही में घटना से हड़कंप

जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, सेवा दल और विभिन्न आघाडियों की कार्यकारिणी लोकतांत्रिक पद्धति से चुनी जाएगी। इस प्रक्रिया में निष्ठावान, सक्रिय और तडफदार कार्यकर्ताओं को अवसर मिलेगा तथा गुटबाजी पर अंकुश लगाकर सभी को समान अवसर देने पर जोर रहेगा।

इस अभियान के अंतर्गत ठोस कार्ययोजना राऊतइस अवसर पर पूर्व पालकमंत्री तथा चुनाव निरीक्षक नितिन राऊत ने कांग्रेस संगठन अभियान का रोडमैप स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि जहां गांव वहां कांग्रेस, जहां वार्ड वहां कांग्रेस केवल नारा नहीं है, बल्कि इसे व्यवहार में उतारने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की गई है।

प्रत्येक मतदान केंद्र पर बूथ स्तर को मजबूत करने के लिए विशेष प्रयास होंगे। बूथ कमेटियों को सक्रिय कर चुनावों में प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराना लक्ष्य है। राऊत ने आगे कहा कि वंचित, शोषित, अल्पसंख्यक और पिछड़े वर्गों को संगठन में स्थान देकर उन्हें नेतृत्व के अवसर दिए जाएंगे।

पाइंटरसभी का सम्मान ही उद्देश्यकांग्रेस की विचारधारा सभी धर्मों और समाजघटकों का सम्मान करते हुए समान अवसर प्रदान करने की है। लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और संविधान की ताकत बढ़ाना ही कांग्रेस का ध्येय है।

पार्टी कार्यकर्ताओं की शिकायतें, सुझाव और अपेक्षाएँ सीधे हाईकमान तक पहुँचाने के लिए विशेष व्यवस्था बनाई जाएगी। पत्रपरिषद में विधायक साजिद खान पठान, एड।दिलीप सरनाईक, संदेश सिंगलकर, अशोक अमानकर, डॉ. प्रशांत वानखड़े, प्रकाश तायड़े, हेमंत देशमुख, तश्वर पटेल, मनीष मिश्रा, कपिल ढोके उपस्थित थे।

Akola congress organization campaign jahan gaon wahan congress nitin raut g rudra raju

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 12, 2026 | 06:56 PM

Topics:  

  • Akola News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.