अकोला: जरूरतमंदों के लिए वरदान बनी मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि, साल भर में 536 मरीजों को मिले 4.36 करोड़
Akola News: अकोला जिले में वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 536 मरीजों को 4.36 करोड़ रुपये की चिकित्सा सहायता दी गई। 20 गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए यह निधि जीवनदायी साबित हो रही है।
Akola CM Relief Fund: सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं से सहायता न प्राप्त कर पाने वाले पात्र और जरूरतमंद मरीजों के लिए मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि जीवनदायी साबित हो रही है। अकोला जिले में वित्तीय वर्ष 202526 के दौरान कुल 536 मरीजों को लगभग 4 करोड़ 36 लाख रुपये की आर्थिक मदद वितरित की गई है।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की दूरदृष्टि से इस निधि की कार्यप्रणाली में कई सकारात्मक बदलाव किए गए हैं। जिला स्तरीय कक्ष की स्थापना, पेपरलेस आवेदन प्रक्रिया और त्वरित निपटारा जैसी पहलें की गईं। साथ ही सामंजस्य करार, क्राउड फंडिंग आदि माध्यमों से समाजसेवी अस्पतालों, धर्मादाय संस्थाओं और दाताओं का सहयोग भी प्राप्त हो रहा है।
इन सुधारों से पारदर्शिता बढ़ी है और सहायता वितरण की गति में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। परिणाम स्वरूप अधिकाधिक पात्र मरीजों को समय पर आर्थिक मदद उपलब्ध हो रही है।
सम्बंधित ख़बरें
महिला आरक्षण का बिल पहले ही पास हो चुका, आरक्षण के पर्दे के पीछे पुनर्निर्माण का राजनीतिक खेल: एड. ठाकुर
अजित पवार के विमान हादसे से पहले हुई थी अघोरी पूजा! अमोल मिटकरी के दावे में महाराष्ट्र में सियासी तूफान
उपमुख्यमंत्री शिंदे के जिले में 73 करोड़ का घोटाला! 27 सरकारी योजनाएं डकार गए जालसाज, हुए चौंकाने वाले खुलासे
संजय गायकवाड़ का ‘यू-टर्न’: ‘शिवाजी कोण होता?’ पुस्तक विवाद में विधायक ने मांगी माफी, नरम पड़े तेवर
20 गंभीर बीमारियों के लिए सहायता
इस निधि के अंतर्गत कुल 20 गंभीर बीमारियों के लिए आर्थिक मदद दी जाती है। इनमें कॉक्लियर इम्प्लांट 2 से 6 वर्ष आयु, हृदय, यकृत, किडनी, फेफड़े, बोन मॅरो, हाथ व घुटने का प्रत्यारोपण, हिप रिप्लेसमेंट, कैंसर शल्यक्रिया, सड़क दुर्घटना, शिशु शल्यक्रिया, मस्तिष्क रोग, हृदय रोग, डायलिसिस, कैंसर कीमोथेरपी/रेडिएशन, अस्थि बंधन, नवजात शिशुओं के रोग, जलने वाले मरीज और विद्युत दुर्घटना पीड़ित शामिल हैं।
सामंजस्य करार से मदद का मार्ग प्रशस्त
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के प्रयासों से हाल ही में मुख्यमंत्री सहायता निधि कक्ष, बीपीसीएल फाउंडेशन और टाटा मेमोरियल सेंटर के बीच बालक कैंसर उपचार हेतु सामंजस्य करार किया गया है। इस करार से सामाजिक दायित्व सीएसआर अंतर्गत विशेष निधि उपलब्ध होगी, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण कैंसर उपचार सुलभ हो सकेगा।
- राज्य व जिले का आंकड़ा 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 के बीच राज्यभर में कुल 40,776 मरीजों को 333 करोड़ 6 लाख 81 हजार 500 रु. की चिकित्सा सहायता दी गई। इसी अवधि में अकोला जिले के 536 मरीजों को लगभग 4 करोड़ 36 लाख 54 हजार रु। की मदद वितरित की गई।
- मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि के माध्यम से अकोला जिले के सैकड़ों जरूरतमंद मरीजों को समय पर आर्थिक मदद मिली है।
- अधिकाधिक मरीजों तक उपचार पहुंचाने का प्रयास जारी
- अधिकाधिक मरीजों तक जीवनदायी उपचार पहुंचाने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा। सभी जरूरतमंद मरीज टोलफ्री क्रमांक 1800 123 2211 पर संपर्क कर सकते हैं।
- रामेश्वर नाईक, कक्ष प्रमुख, मुख्यमंत्री सहायता निधि व धर्मादाय अस्पताल।
