Akola News: बोरगांव मंजू परिसर में खनिज उत्खनन और गिट्टी खदानों की विशेष जांच मुहिम अतिरिक्त जिलाधिकारी प्रमोद गायकवाड नियंत्रण अधिकारी तथा उप जिलाधिकारी राजस्व खेमनार के मार्गदर्शन में चलाई गयी. इस दौरान नायब तहसीलदार राजस्व नरेंद्र सोनवणे ने प्रत्यक्ष खदानों पर जाकर निरीक्षण किया.
राजस्व विभाग की टीम में मंडल अधिकारी हरिहर निमकंडे, ग्राम राजस्व अधिकारी भाग 3 गायवडे, ग्राम राजस्व अधिकारी भाग 4 चव्हाण तथा कोतवाल संतोष ठाकुर उपस्थित थे. जांच के दौरान खदानों के लाइसेंस, रॉयल्टी पास, उत्खनन की गहराई और पर्यावरणीय नियमों का पालन हो रहा है या नहीं, इसकी विस्तृत पड़ताल की गई.
नायब तहसीलदार सोनवणे ने संकेत दिए कि सरकार के राजस्व की हानि करने वाले और नियमों का उल्लंघन करने वाले खदान मालिकों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस कार्रवाई से बोरगांव मंजू और आसपास के अवैध उत्खनन करने वालों में खलबली मच गई है. वहीं, राजस्व विभाग की सक्रियता का सर्वत्र स्वागत हो रहा है. कैप्शन अकोला. खदानों की जांच करने पहुंचे राजस्व विभाग के अधिकारी.