

Akola Seeds Festival: विधिमंडल के मुख्य प्रतोद तथा विधायक रणधीर सावरकर की अध्यक्षता में अकोला कृषि उपज बाजार समिति में किसानों का बीज किसानों के लिए इस संकल्पना पर आधारित भव्य बीज महोत्सव 2026 उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इस महोत्सव का आयोजन तहसील कृषि अधिकारी कार्यालय, अकोला द्वारा किया गया था। खरीफ सीजन के ठीक पहले आयोजित यह बीज महोत्सव अकोला जिले के हजारों किसानों के लिए वरदान साबित हुआ। विधायक रणधीर सावरकर की पहल से किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज, विशेषज्ञ मार्गदर्शन और सरकारी योजनाओं की जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध हुई।
इस महोत्सव ने किसानों में आत्मविश्वास और उत्साह का संचार किया। उद्घाटन समारोह में बोलते हुए विधायक रणधीर सावरकर ने कहा बीज ही खेती की आत्मा है। किसानों को उचित दर पर, उचित समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज मिले तो ही उत्पादन बढ़ेगा और किसान समृद्ध होगा। नकली बीजों से किसानों को होने वाले नुकसान को रोकने के लिए ऐसे महोत्सव आवश्यक हैं।
सरकार आपके साथ मजबूती से खड़ी है। इस महोत्सव में तालुका कृषि अधिकारी भोर, उपसभापति ज्ञानेश्वर महल्ले, संचालक राजेश बेले, अभिमन्यु वक्टे, वैभव माहोरे, भरत कालमेघ, दिनकर वाघ, अंबादास उमाले, नीलकंठ खेलकर, दिगंबर गावंडे, देवेंद्र देवर, दिवाकर चांदुरकर, विठ्ठल चतरकर सहित अनेक अधिकारी उपस्थित थे।
प्रमाणित बीज एक ही स्थान पर सोयाबीन, कपास, तुअर, मूंग, ज्वार सहित विभिन्न फसलों के नए और सुधारित किस्मों के बीज उपलब्ध कराए गए। विशेषज्ञों का मार्गदर्शन किस जमीन के लिए कौनसी किस्म उपयुक्त है, बुआई की पद्धति और खाद प्रबंधन पर कृषि अधिकारियों ने मुफ्त मार्गदर्शन दिया।
धोखाधड़ी पर रोक सरकारी जांचे-परखे और प्रमाणित बीज मिलने से किसानों को नकली बीजों से मुक्ति मिली। अनुदान की जानकारी विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत बीजों पर मिलने वाली सब्सिडी की जानकारी सीधे किसानों तक पहुंचाई गई। अच्छी किस्म के बीज मिलेकिसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कहा विधायक की पहल से हमें एक ही स्थान पर अच्छी कंपनियों के बीज मिले। दर भी बाजार से कम और भरोसेमंद है।