-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Akola Badi Umri Murder Case Friend Killed Accused Arrested
अकोला में नए साल पर हुए विवाद के बाद दोस्त ने की दोस्त की हत्या, पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Akola के बड़ी उमरी में नए साल पर हुए विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया। अमोल पवार की हत्या के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी नितेश जंजाल को महज आधे घंटे में दबोच लिया। पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।

पकड़ा गया आरोपी, फोटो- नवभारत
Akola Crime News: अकोला शहर के सिविल लाइन्स पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बड़ी उमरी इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ दो घनिष्ठ मित्रों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसके परिणामस्वरूप एक युवक की जान चली गई। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
घटना की शुरुआत शनिवार सुबह करीब 8 बजे हुई, जब सूरज भगेवार नामक व्यक्ति ने इमरजेंसी नंबर ‘डायल 112’ पर पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि बड़ी उमरी के संजय नगर इलाके में अमोल पवार (35) नामक युवक की हत्या कर दी गई है। सूचना प्राप्त होते ही सिविल लाइन पुलिस स्टेशन का जांच पथक और बीट कर्मचारी बिना समय गंवाए घटनास्थल पर पहुंचे।
दोस्ती में आई दरार तो कर दी हत्या
पुलिस की प्रारंभिक जांच और गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक अमोल पवार और आरोपी नितेश जंजाल (38) गहरे दोस्त थे और अक्सर साथ ही रहते थे। हालांकि, 1 जनवरी को नए साल के मौके पर दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस और विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते नितेश ने इस घातक कदम को अंजाम दिया। पुलिस जब आरोपी के घर पहुंची तो वह फरार था, लेकिन तकनीकी सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से पुलिस ने उसे मात्र आधे घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
सम्बंधित ख़बरें
जमीन बेचने के चक्कर में बिहार में बंधक बने नागपुर के कॉन्ट्रैक्टर; बंदूक की नोक पर कराए साइन, और फिर क्या हुआ?
चार छात्राएं एक ही स्कूल से अचानक लापता, कल्याण में मचा हड़कंप, पुलिस के हाथ भी नहीं लगा कोई सुराग
गोंदिया के नाबालिक दुष्कर्म मामले में 3 आरोपि 14 दिन की जुडिशल कस्टडी में, देखें पूरी अपडेट
मुंबई में मानसून आते ही BEST की AC बसों की खुली पोल; छतों से टपक रहा पानी, सभी डिपो में जांच के आदेश
पुलिस कर रही मामले में कार्रवाई
हिरासत में लिए जाने के बाद आरोपी नितेश जंजाल ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। अकोला पुलिस फिलहाल हत्या के पीछे के सटीक कारणों की गहराई से जांच कर रही है और मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।
यह भी पढ़ें: बिहार के DGP की खुली चेतावनी: ‘गोली का जवाब गोली से’, अपराध में 25% की कमी और नक्सलियों का सफाया
यह सफल कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बी. चंद्रकांत रेड्डी और उपविभागीय पुलिस अधिकारी सुदर्शन पाटिल के निर्देशन में की गई। इस ऑपरेशन को सिविल लाइन पुलिस स्टेशन की प्रभारी मालती कायटे के आदेशानुसार पुलिस कर्मचारी आशीष खंडारे, संतोष बागले, शक्ति कांबले और प्रदीप पवार की टीम ने अंजाम दिया।
Akola badi umri murder case friend killed accused arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जमीन बेचने के चक्कर में बिहार में बंधक बने नागपुर के कॉन्ट्रैक्टर; बंदूक की नोक पर कराए साइन, और फिर क्या हुआ?
Jul 02, 2026 | 12:14 PMचार छात्राएं एक ही स्कूल से अचानक लापता, कल्याण में मचा हड़कंप, पुलिस के हाथ भी नहीं लगा कोई सुराग
Jul 02, 2026 | 12:12 PMगोंदिया के नाबालिक दुष्कर्म मामले में 3 आरोपि 14 दिन की जुडिशल कस्टडी में, देखें पूरी अपडेट
Jul 02, 2026 | 12:10 PMई-रिक्शा चालकों को बना रहे थे शिकार! मोबाइल ऐप से वाहन बंद कर वसूलते थे रुपये, पुलिस ने हिरासत में लिया
Jul 02, 2026 | 12:03 PMUS Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
Jul 02, 2026 | 12:02 PMमुंबई में मानसून आते ही BEST की AC बसों की खुली पोल; छतों से टपक रहा पानी, सभी डिपो में जांच के आदेश
Jul 02, 2026 | 11:59 AMUS नेवी का हेलीकॉप्टर अरब सागर में क्रैश, ‘इमरजेंसी वॉटर लैंडिंग’ के दौरान हुआ हादसा, एक जवान लापता
Jul 02, 2026 | 11:53 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM










