एटीएम में तकनीकी छेड़छाड़ से 50 हजार की ठगी, खदान पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच शुरू
Akola ATM Fraud News: अकोला के खदान पुलिस थाना क्षेत्र में एटीएम मशीन में तकनीकी छेड़छाड़ कर वित्त व्यवसायी के खाते से 50 हजार रुपये की ठगी की गई जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Akola ATM Fraud (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Khadan Police Station News: खदान पुलिस थाना क्षेत्र के वाठूरकर मार्केट परिसर स्थित एक निजी बैंक के एटीएम में हैरान करने वाली ठगी की घटना सामने आई है। एक वित्त व्यवसायी के खाते से 50 हजार रुपये गायब कर दिए गए।
एटीएम मशीन में तकनीकी छेड़छाड़ कर ग्राहक का कार्ड फंसाना, मदद के बहाने गुप्त जानकारी हासिल करना और कुछ ही मिनटों में बैंक खाता खाली करना यह ठगों की नई चाल शहर में उजागर हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रगति नगर निवासी शिवदास सोनोने ने खदान पुलिस को शिकायत दी है। वे कौलखेड रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम में मिनी स्टेटमेंट निकालने गए थे।
कस्टमर केयर नंबर पर फोन
कार्ड मशीन में डालते ही वह फंस गया और बाहर नहीं आया। घबराए सोनोने ने एटीएम की दीवार पर लिखे कस्टमर केयर नंबर पर फोन किया। फोन उठाने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक कर्मचारी बताया और कहा कि दोपहर में अधिकारी आएंगे और कार्ड निकाल देंगे। इस पर भरोसा कर सोनोने घर लौट गए।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा! जंतर-मंतर प्रदर्शन में घुसे 980 से ज्यादा शातिर अपराधी, पुलिस ने FRS से की पहचान
असोरिया पेट्रोल पंप फायरिंग केस: मकोका के आरोपियों का अमरावती में घटनास्थल पर रिक्रिएशन पंचनामा
Yavatmal News: दिग्रस के 55 तोला सोना चोरी मामले में 6 साल बाद बड़ा मोड़, कोर्ट ने मांगा जवाब
Akola News: अकोला में शिंदे सेना नेता मोहसिन शेख का निधन, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
कुछ ही मिनटों में उनके मोबाइल पर संदेश आया कि कौलखेड क्षेत्र के एसबीआई एटीएम से उनके खाते से 50 हजार रुपये निकाले गए हैं। जब वे तुरंत एटीएम पर पहुंचे तो देखा कि उनका कार्ड गायब हो चुका था। ठगों की नई चाल पुलिस जांच में सामने आया कि ठगों ने पहले से ही एटीएम मशीन के कार्ड स्लॉट में तकनीकी फेरबदल कर रखा था।
कार्ड मशीन में फंस जाता
ग्राहक का कार्ड मशीन में फंस जाता और बाहर नहीं निकलता। दीवार पर लिखे नकली कस्टमर केयर नंबर पर फोन करने पर ठग खुद को बैंक अधिकारी बताते। ग्राहक को कार्ड निकालने के नाम पर मशीन पर कुछ प्रक्रिया करने को कहा जाता। इसी दौरान पास में मौजूद साथी ग्राहक का एटीएम पिन देख लेता। ग्राहक के जाने के बाद आरोपी कार्ड निकालकर दूसरे एटीएम से पैसे निकाल लेते।
ये भी पढ़े: भंडारा में बढ़ीं आगजनी की घटनाएं, तीन महीनों में 31 हादसे, मई महीने में सबसे ज्यादा आगजनी की घटनाएं दर्ज
पुलिस की कार्रवाई
खदान पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस घटना ने शहर में खलबली मचा दी है और नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
