-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Aimims Hunger Strike Continued For Three Days Agitation Ended After Written Assurance From Municipal Corporation
अकोला: AIMIM का 3 दिन चला आमरण अनशन, मनपा के लिखित आश्वासन के बाद आंदोलन खत्म
- Written By: पूजा सिंह
Akola News: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ न मिलने पर AIMIM का तीन दिन का आमरण अनशन प्रशासन के लिखित आश्वासन के बाद समाप्त हुआ। आंदोलन का नेतृत्व आसिफ खान और जावेद पठान ने किया।

AIMIM का 3 दिन चला आमरण अनशन
AIMIM’s Fast Unto Death Ends: प्रधानमंत्री आवास योजना (घर कुल) के तहत प्रभाग क्रमांक 1, 2 और 7 के नागरिकों को अब तक लाभ न मिलने के विरोध में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) का तीन दिन तक चला आमरण अनशन आखिरकार प्रशासन की ओर से लिखित आश्वासन मिलने के बाद समाप्त हुआ। इस अनशन का नेतृत्व आसिफ अहमद खान और जावेद पठान ने किया।
दोनों ने नगर निगम मुख्यालय के बाहर लगातार तीन दिन तक आमरण अनशन जारी रखा, जिसमें शहर के विभिन्न झोपड़पट्टी इलाकों के नागरिकों ने भी साथ दिया। प्रशासन की ओर से आज मनपा उपायुक्त विजय परतवार और नगर रचना अधिकारी गावंडे ने अनशन स्थल पर पहुंचकर आंदोलनकारियों को लिखित रूप में आश्वासन दिया कि “प्रधानमंत्री आवास योजना (घरकुल) के तहत प्रभाग 1, 2 और 7 के पात्र नागरिकों के न्याय हेतु आवश्यक कार्रवाई तात्काल शुरू की जाएगी।”
मनपा ने दिया लिखित आश्वासन
मनपा अधिकारियों ने अनशन समाप्त करने की लिखित विनती भी की, जिसके बाद AIMIM पदाधिकारियों ने अनशन समाप्त किया। अनशन स्थल पर सरकारी अस्पताल की मेडिकल टीम भी पहुंची थी। इस अवसर पर मोहम्मद मुस्तफा, अब्दुल नासिर, शेख वसीम, रियाज़ अहमद, चाँद खान, रहमत खान, मोहम्मद इलियास, उजैर खान लोधी, शेख एजाज़ क़ादरी, वाहिद खान, महफूज़ खान और अब्दुल साजिद समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सम्बंधित ख़बरें
वाशिम में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान शुरू, 10.20 लाख मतदाताओं का होगा सत्यापन
भारी बारिश से फसल बर्बाद, फिर भी नहीं मिला बीमा; मानोरा के किसानों ने आंदोलन की चेतावनी दी
अकोला में बरसात में डायरिया से बचाव पर जोर, 16 जून से 31 जुलाई तक चलेगा अभियान
अकोला के शिवनी मलकापुर में पल्स पोलियो अभियान संपन्न, बच्चों को पिलाई गई पोलियो की दो बूंद
ये भी पढ़ें : भंडारा स्वास्थ्य विभाग में फर्जी भर्ती रैकेट का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार, नकली नियुक्ति पत्र बरामद
‘हमारी लड़ाई आगे भी जारी रहेगी’
डॉक्टरों ने अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ने की जानकारी दी और उन्हें भर्ती होने की सलाह दी थी। आंदोलन समाप्त करते हुए आसिफ अहमद खान और जावेद पठान ने कहा कि “यह लड़ाई गरीबों के हक़ की है। हमने मनपा के लिखित आश्वासन का सम्मान करते हुए अनशन समाप्त किया है, लेकिन अगर वादे पूरे नहीं हुए, तो आंदोलन पहले से भी ज़्यादा तीव्र किया जाएगा।”
Aimims hunger strike continued for three days agitation ended after written assurance from municipal corporation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
Jul 02, 2026 | 04:09 AMAaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














