आठ दिनों से बंद महाराष्ट्र का आपले सरकार पोर्टल, अकोला में जाति-आय प्रमाणपत्र के आवेदन अटके

Aaple Sarkar portal Down: महाराष्ट्र सरकार का आपले सरकार पोर्टल पिछले आठ दिनों से बंद होने के कारण अकोला जिले में नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
aaple sarkar portal down akola certificate services
आपले सरकार पोर्टल बंद(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • आपले सरकार की ऑनलाइन सेवाएं ठप होने से अकोला में नागरिकों के सरकारी काम अटक गए हैं।

  • जाति, आय, अधिवास और नॉन क्रीमीलेयर प्रमाणपत्रों की प्रक्रिया बाधित हुई है।

  • दाखिले, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं के लिए जरूरी दस्तावेज समय पर जमा करने में परेशानी हो रही है।

Aaple Sarkar Portal Akola: सरकारी सेवाओं को आम नागरिकों तक तेज और पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू किया गया महाराष्ट्र सरकार का 'आपले सरकार' पोर्टल पिछले आठ दिनों से बंद होने के कारण नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, अधिवास प्रमाणपत्र और नॉन क्रीमीलेयर प्रमाणपत्र सहित विभिन्न सरकारी दस्तावेजों के लिए आवेदन करने वाले नागरिकों के काम अटक गए हैं। वहीं, ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराने वाले सेवा केंद्र संचालकों को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

दाखिले और छात्रवृत्ति के काम अटके पोर्टल बंद होने का सबसे अधिक असर विद्यार्थियों और अभिभावकों पर पड़ रहा है। शैक्षणिक प्रवेश, छात्रवृत्ति और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभलेने के लिए विद्यार्थियों को निर्धारित समय में आवश्यक दस्तावेज जमा करने होते हैं। ऐसे में प्रमाणपत्र नहीं मिलने से उनकी चिंता बढ़ गई है।

aaple sarkar portal down akola certificate services
यवतमाल में बाहरी मवेशियों की चराई पर प्रतिबंध, 15 अप्रैल 2027 तक चारा संकट की आशंका

नागरिकों और केंद्र संचालकों में असमंजस की स्थिति

कई आवेदकों को समय सीमा के भीतर दस्तावेज जमा करने की परेशानी सता रही है। दूसरी ओर, आपले सरकार सेवा केंद्रों पर प्रमाणपत्र और अन्य ऑनलाइन सेवाओं के लिए पहुंचने वाले नागरिकों को बिना काम कराए लौटना पड़ रहा है। इससे उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहे हैं। सेवा केंद्र संचालक भी नागरिकों को सेवाएं उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं। पोर्टल कब तक शुरू होगा, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिलने से नागरिकों और केंद्र संचालकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

aaple sarkar portal down akola certificate services
नागपुर में प्रिंटर से छापे जा रहे थे नकली नोट, वाठोड़ा में 37 लाख के जाली नोट बरामद, आरोपी पुष्पक फरार

प्रणाली के अद्ययावतीकरण के लिए बंद थीं सेवाएं

महाराष्ट्र सूचना प्रौद्योगिकी महामंडल लिमिटेड (महा-आईटी) की ओर से राज्य सरकार के विभिन्न विभागों की वेबसाइटों, पोर्टल, एप्लिकेशन तथा नागरिकों और वीएलई से संबंधित सेवाओं की कार्यक्षमता बढ़ाने, प्रणाली को अधिक स्थिर बनाने और सुरक्षित डिजिटल बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराने के लिए राज्य डेटा केंद्र के स्थानांतरण तथा प्रणाली के अद्ययावतीकरण का काम शुरू किया गया था।

इसके लिए शुक्रवार, 16 अक्टूबर से मंगलवार, 20 अक्टूबर तक सेवाएं बंद रहने की सूचना दी गई थी। महा-आईटी की ओर से सोमवार, 19 अक्टूबर तक काम पूरा करने का प्रयास किए जाने की बात भी कही गई थी। तकनीकी प्रक्रिया और प्रणाली की जांच पूरी होने के बाद मंगलवार, 20 अक्टूबर को सेवाएं फिर से शुरू होने की अपेक्षा थी। हालांकि, निर्धारित अवधि बीतने के बाद भी पोर्टल शुरू नहीं होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com