-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- 73 Farmers Commit Suicide In Six Months 306 Families Eligible For Help In Three Years 69 Ineligible
छह महीने में 73 किसानों ने की आत्महत्या!, तीन वर्षों में 306 परिवार मदद के लिए पात्र, 69 अपात्र
- Written By: नवभारत डेस्क

Representational Pic
अकोला. मौसम कैसा भी हो किसानों के संकट खत्म होने का नाम नहीं लेते दिख रहे हैं. इस बीच, पिछले छह महीनों में जिले के 73 किसानों ने फसल न होने, कर्ज और बेमौसम बारिश के कारण आत्महत्या कर अपनी जान गंवा दी है. आत्महत्या करने वाले किसानों के परिवारों को सरकार आर्थिक सहायता प्रदान करती है. पिछले तीन वर्षों में 418 किसानों ने आत्महत्या की है. सूत्रों के अनुसार इनमें से 306 परिवार सहायता के लिए पात्र ठहराए गए हैं और 69 परिवार अपात्र पाए गए हैं.
पिछले साल के खरीफ सीजन के दौरान और अब रबी सीजन के दौरान भी भारी बारिश और बेमौसम बारिश ने फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है. जिसके कारण पिछले छह महीनों में 73 किसानों ने कर्ज और फसल न होने के कारण अपनी जीवनयात्रा समाप्त कर दी हैं. इनमें से 34 मामले सरकारी सहायता के पात्र हैं और 5 मामले अपात्र हैं. 34 मामलों में जिला स्तरीय समिति ने पुन: जांच के आदेश दिए हैं.
अयोग्य मामलों में समिति ने रिपोर्ट दी है कि संबंधित किसान को शराब की लत, मानसिक बीमारी के कारण आत्महत्या की, वह कर्ज में नहीं था, खेती के कारण आत्महत्या नहीं की है. सूत्रों के अनुसार आत्महत्या करने वाले किसान परिवार की सरकार मदद करती है. जिला स्तरीय समिति की बैठक यह सुनिश्चित करने के लिए होती है कि आत्महत्या करने वाले किसानों के परिवार सरकारी सहायता के पात्र हैं या नहीं हैं, लेकिन विभिन्न कारणों से आत्महत्या करने वाले किसानों के परिवार सहायता के पात्र नहीं पाए जाते हैं. प्रकृति की मार हर साल किसानों पर छा जाती है.
सम्बंधित ख़बरें
अकोला रेलवे स्टेशन से चोरी मोटरसाइकिल 12 घंटे में मिली तो मालिक की आंखों से छलके खुशी के आंसू
अकोला की स्कूलों में नहीं पहुंचीं निःशुल्क किताबें, सीईओ ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश
Akola News: बैलगाड़ी समेत मन नदी में बहा युवक, बचाव अभियान में 2 किमी दूर मिला शव
अकोला में बोगस बीज मामलों की जांच के लिए एसआईटी गठित, 13 प्रकरणों की होगी पड़ताल
अत्यधिक वर्षा और असमय बारिश के कारण बुवाई और खेत को लगने वाला लागत खर्च भी नहीं निकल पाता है. ऐसे में बैंक किसानों को अधिकतम कर्ज भी नहीं देता है क्योंकि बकाया चुकाया नहीं जा रहा है. ऐसे में किसानों के पास निजी साहूकारों के पास जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं रह जाता है. जिससे किसान इस बोझ को सहन नहीं कर पाते है और आत्महत्या जैसे चरम कदम उठा लेते हैं. 2021 में 21 से 24 जुलाई, सितंबर में 6 से 8 और 20 से 28 इसी तरह 28 दिसंबर, 8 और 9 जनवरी को बेमौसम बारिश हुई थी. इस दौरान बारिश से सभी तरह की फसल प्रभावित हुई.
—————————————————–
माह कि.आत्महत्या पात्र अपात्र पुनर्जांच
—————————————————–
जुलाई 12 08 01 03
अगस्ट 11 07 02 02
सितंबर 10 08 02 00
अक्टूबर 19 08 00 11
नवंबर 14 03 00 11
दिसंबर 07 00 00 07
पिछले तीन साल में 418 आत्महत्याएं!
सन 2019 में कुल 124 किसानों ने आत्महत्या की हैं. इनमें से 105 मामलों को सहायता के लिए पात्र घोषित किया गया और 19 मामलों को अपात्र घोषित किया गया है. सन 2020 में कुल 157 किसानों ने आत्महत्या की हैं. इनमें से 116 पात्र थे और 37 सरकारी सहायता के लिए अपात्र थे. वहीं सन 2021 में कुल 137 किसानों की आत्महत्याएं हुई है. इनमें से 85 मामले सहायता के लिए योग्य घोषित किए गए और 13 मामले अयोग्य घोषित किए गए हैं.
73 farmers commit suicide in six months 306 families eligible for help in three years 69 ineligible
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सोसाइटी में खेल रही थी मासूम, काल बनकर आई कार; पिंपरी-चिंचवड की सोसाइटी में दिल दहला देने वाला हादसा
Aug 09, 2026 | 07:03 PMपहले भारत की तरह दुश्मन कहा अब बता रहे देशभक्त, PoK में प्रदर्शनकारियों के आगे झुकी शहबाज सरकार!
Aug 09, 2026 | 06:57 PMJPSC रद्द और ED जांच को राजी हुई सोरेन सरकार, CGL पर फंसा पेंच! छात्रों ने किया विधानसभा घेराव का ऐलान
Aug 09, 2026 | 06:56 PMतारा सुतारिया ने टॉक्सिक के ट्रेलर लॉन्च पर ढाया कहर, ऑफ-शोल्डर लेपर्ड ड्रेस में दिखा विंटेज ग्लैम का जलवा
Aug 09, 2026 | 06:45 PMआगरा में जुटे देश-विदेश के एम्ब्रायोलॉजी विशेषज्ञ; एसपी सिंह बघेल ने किया अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन
Aug 09, 2026 | 06:37 PMMeta कर्मचारी ने मां को दिखाया अपना ऑफिस, बोलीं- ‘उन्हें गर्व महसूस कराना सबसे बड़ी खुशी’
Aug 09, 2026 | 06:36 PMNoida में ₹30 हजार किराया, हजारों की मेंटेनेंस फिर भी बेसमेंट में भरा पानी, महिला बोली- घर मिला या सिर्फ महंगा
Aug 09, 2026 | 06:22 PMवीडियो गैलरी

पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM














