पवनी में एक ही रात में चोरों ने तीन दुकानों में लगाई सेंध, सीसीटीवी में रिकार्ड हुई घटना, आरोपियों की तलाश
पवनी में चोरों ने एक ही रात में तीन दुकानों में सेंध लगाई। CCTV फुटेज में चार आरोपी चोरी करते हुए कैद हुए हैं।
Bhandara News: नेशनल हाईवे 44 पर पवनी गांव में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां चोरों ने एक ही रात में 3 दुकानों में सेंध लगाई। रात करीब 1 बजे जब इलाका शांत था, चोरों ने दुर्गा किराना स्टोर्स, जगत उपहार और जायस्वाल डेलीनिड्स पवनी के शटर तोड़कर अंदर घुस गए।
घटना का पता तब चला जब सुबह दुकान संचालक दुकानें खोलने आए। चोरों ने गल्ले में रखी नकदी और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया, जिससे व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ। दिलचस्प बात यह है कि पूरी घटना एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और 4 आरोपी बिना किसी झिझक के चोरी करते साफ नजर आ रहे हैं।
इस फुटेज के आधार पर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। एक ही रात में तीन दुकानों को निशाना बनाने से इलाके के व्यापारियों और निवासियों में डर का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से इलाके में रात की गश्त बढ़ाने और आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है।
