अकोला पुलिस भर्ती: 161 पदों के लिए 11,784 उम्मीदवार; एसपी अर्चित चांडक ने दी फर्जीवाड़े से बचने की चेतावनी
Akola Crime News: अकोला में 161 पुलिस सिपाही पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। पारदर्शी चयन के बीच पुलिस प्रशासन ने उम्मीदवारों को दलालों और फर्जीवाड़े से सावधान रहने की सख्त अपील की है।
- Written By: रूपम सिंह
अकोला पुलिस भर्ती एसपी अर्चित चांडक तस्वीर (सोर्स: नवभारत)
Maharashtra Police Constable Jobs News: अकोला पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक के मार्गदर्शन में अकोला पुलिस दल द्वारा सन 2024-25 के लिए पुलिस सिपाही भर्ती प्रक्रिया 11 फरवरी से पुलिस मुख्यालय में शुरू की गई है। इस भर्ती में कुल 161 पदों के लिए 11,784 आवेदन प्राप्त हुए हैं। दूसरे दिन 1200 उम्मीदवारों को बुलाया गया था, जिनमें से 981 उपस्थित रहे। इनमें से 923 उम्मीदवारों ने शारीरिक परीक्षा दी और 25 से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 670 उम्मीदवार पात्र घोषित किए गए।
भर्ती प्रक्रिया में शारीरिक माप, मैदानी परीक्षा और दस्तावेजों की जांच शामिल है। यह संपूर्ण प्रक्रिया महाराष्ट्र पुलिस सिपाही (सेवाप्रवेश) नियम 2011 के अनुसार पारदर्शक और सुरक्षित तरीके से संचालित की जा रही है। गैरकानूनी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए स्थानीय अपराध शाखा के 2 अधिकारी और 20 कर्मचारी तैनात है। आवश्यकतानुसार सूक्ष्म तलाशी ली जा रही है।
स्टेरॉइड या अन्य उत्तेजक पदार्थ पाए जाने पर उम्मीदवार की चिकित्सीय जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मैदानी परीक्षा के लिए सामान्य स्पोर्ट्स शूज की अनुमति है, लेकिन स्पाइक शूज या विशेष प्रकार के जूते प्रतिबंधित हैं। बाहरी जिलों से आने वाले उम्मीदवारों के लिए मल्टीपर्पज हॉल, निमवाड़ी पुलिस कॉलोनी, अकोला में रहने की व्यवस्था की गई है। परीक्षा के दौरान केले, बिस्किट और ग्लूकोज का वितरण किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
सांगली सुसाइड केस: मुस्लिम लड़की के प्यार में था हिंदू युवक, मां का आरोप, धर्म परिवर्तन के दबाव में की खुदकुशी
संभाजीनगर के लिटिल फ्लावर स्कूल में TC लेने आया नाबालिग छात्र ने शिक्षक पर किए ताबड़तोड़ चाकू से हमला
ठाणे में 238 करोड़ के ड्रग्स हुए राख, MBVV पुलिस ने 67 मामलों में जब्त मादक पदार्थ किए नष्ट
आषाढ़ी वारी: दानापुर पहुंची संत रुपलाल महाराज पालकी, श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत
यह भी पढ़ें:- अकोला कोर्ट का बड़ा फैसला, चरित्र पर संदेह में पत्नी की हत्या करने वाले पति को सुनाई उम्रकैद की सजा
फर्जीवाड़े से सावधान रहने का आह्वान
अकोला पुलिस विभाग ने उम्मीदवारों और उनके परिजनों से अपील की है कि कुछ लोग पुलिस भर्ती करवा देंगे या पहचान का उपयोग कर मदद करेंगे जैसी झूठी बातें कर पैसों की मांग कर सकते है। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शक है और सीसीटीवी निगरानी में अत्याधुनिक तकनीक के साथ सख्त पुलिस बंदोबस्त में हो रही है। भर्ती के लिए किसी भी प्रकार का पैसा देने की आवश्यकता नहीं है। यदि कोई व्यक्ति पैसे की मांग करता है तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने, एन्ट्री करप्शन विभाग से संपर्क करें।
