बालापुर की 39 ग्राम पंचायतों में 360 सदस्य पदों का आरक्षण घोषित, चुनावी समीकरण बदले
Gram Panchayat Election: अकोला के बालापुर में 39 ग्राम पंचायतों के 360 सदस्य पदों के लिए आरक्षण घोषित हो गया है.।तहसीलदार वैभव फरतारे के अनुसार प्रभागवार आरक्षण से नए सियासी समीकरण बनने शुरू हुए हैं।
- Written By: केतकी मोडक
ग्राम पंचायतों के प्रभागवार आरक्षण की प्रक्रिया प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में हुई। (सोर्स -फोटो नवभारत)
Akola Gram Panchayat Election Seat Reservation:अकोला जिले के बालापुर तहसील की स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के आगामी चुनावों की पृष्ठभूमि में अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाने वाली ग्राम पंचायतों के प्रभागवार आरक्षण की प्रक्रिया प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
आरक्षण घोषित होने के बाद कहीं खुशी तो कहीं निराशा का माहौल देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और इच्छुक उम्मीदवारों ने अपने-अपने गुटों एवं पैनलों की तैयारी शुरू कर दी है।प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बालापुर तहसील की कुल 39 ग्राम पंचायतों में 140 प्रभागों के लिए आरक्षण की घोषणा की गई है। इन प्रभागों से कुल 360 सदस्य चुने जाएंगे।
आरक्षण घोषित होने से दिग्गजों के समीकरण बदले
आरक्षण की घोषणा के बाद कई पुराने दिग्गजों के चुनावी समीकरण बदल गए हैं, जबकि कई नए चेहरों के लिए चुनाव मैदान में उतरने के रास्ते खुल गए हैं। अब पूरी तहसील में किस प्रभाग से किसे मौका मिलेगा, इसे लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
लाडली बहना की तर्ज पर BMC की ‘स्वाभिमान निधि योजना’, महिलाओं को हर महीने 3,000 रुपये देने का प्रस्ताव
लाडली बहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, अमरावती में 607 पुरुषों ने महिला बनकर लिया लाभ
हाईवे पुलिस का टेंशन हाई: नागपुर रेंज में मई तक 304 लोगों ने गंवाई जान, 3 इलाके बने सबसे खतरनाक
समृद्धि महामार्ग बनेगा ‘फ्लावर हाईवे’, दोनों ओर लगाए जाएंगे खुशबूदार और रंग-बिरंगे पौधे
इस आरक्षण प्रक्रिया में सोनाला, गायगांव, कान्हेरी गवली, खंडाला, निंबा, अंत्री मलकापुर, उरल खुर्द, डोंगरगांव, पिंपलगांव, धनेगांव, खामखेड, बटवाड़ी खुर्द, मानकी, नकाशी, देगांव, चिंचोली गणू, बटवाड़ी बुजुर्ग, वाडेगांव, कवठा, कसुरा, लोहारा, उरल बुजुर्ग, निमकडों, काजीखेड, नांदखेड टाकली, खिरपुरी खुर्द, खिरपुरी बुजुर्ग, रिधोरा, मांडोली, पारस, हाता, हातरूण, बोरगांव वैराले, मालवाडा, अंदुरा, मांजरी, नया अंदुरा, हिंगणा निंबा और शिंगोली सहित 39 ग्राम पंचायतों का समावेश है।
यह भी पढ़ें:- ठाणे जिला सहकारी बैंक चुनाव में महायुति में दरार! भाजपा-शिवसेना नेताओं के अलग-अलग पैनल आमने-सामने
पारदर्शी तरीके से पूरी हुई प्रक्रिया
यह पूरी आरक्षण प्रक्रिया बालापुर के तहसीलदार वैभव फरतारे के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुई। इस दौरान प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने में नायब तहसीलदार नितिन निंबुलकर, राजस्व सहायक आकाश महाजन, पंचायत विभाग के विस्तार अधिकारी दिग्विजय चव्हाण तथा राजस्व सेवक दीपक खुले ने महत्वपूर्ण सहयोग किया। प्रशासन द्वारा पूरी पारदर्शिता के साथ इस प्रक्रिया को पूरा किए जाने की आधिकारिक जानकारी दी गई है।
