Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमित शाह से खुलकर बोले अजित पवार, ‘मुझे बनाओ मुख्यमंत्री’

मुंबई के दो दिवसीय दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से राकां (अजित गुट) प्रमुख अजित पवार ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग की। शाह ने मुख्यमंत्री शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार से आगामी विस चुनावों पर मंथन के लिए मुंबई दौरे के समापन के बाद दिल्ली रवाना होने से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर ही महागठबंधन के नेताओं के साथ बैठक की।

  • By शुभम सोनडवले
Updated On: Sep 10, 2024 | 09:41 PM

अमित शाह का स्वागत करते हुए अजित पवार और एकनाथ शिंदे (फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई. मुंबई के दो दिवसीय दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख अजित पवार ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग की। शाह ने मुख्यमंत्री शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार से आगामी विधानसभा चुनाव पर मंथन के लिए मुंबई दौरे के समापन के बाद दिल्ली रवाना होने से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर ही महायुति नेताओं के साथ बैठक की।

अंग्रेजी न्यूज़ चैनल ‘द हिन्दू’ ने सूत्रों के हवाले से बताया कि अजित ने गृह मंत्री शाह को बड़ा प्रस्ताव दिया। पवार ने कहा कि चुनाव के बाद मुझे मुख्यमंत्री घोषित करें, महाराष्ट्र में ‘बिहार पैटर्न’ लागू करें।

वहीं, रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि भाजपा नेताओं ने 25 सीटों पर फ्रेंडली फाइट करने को कहा है। इंदापुर, अमरावती जैसी जगहों पर विवाद है, जिसके चलते इन सीटों पर फ्रेंडली फाइट का प्रस्ताव रखा गया।

एक ओर संभावना यह है कि चुनाव के बाद एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री होंगे। दूसरी ओर, देवेन्द्र फड़णवीस मुख्यमंत्री पद का चूका हुआ मौका पाने के लिए कमर कस रहे हैं। इसके अलावा अजित पवार ने भी मुख्यमंत्री पद पर दावा ठोक दिया है, ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि भविष्य में मुख्यमंत्री पद को लेकर बड़ा उलटफेर हो सकता है।

यह भी पढ़ें: जीतने योग्य उम्मीदवार को ‘टिकट’! अमित शाह की महायुति को दो टूक; BJP के लिए 125 सीट जीतने का लक्ष्य

इससे पहले सोमवार को अमित शाह ने सीएम शिंदे और डीसीएम देवेंद्र से विधानसभा चुनाव से संबंधित रणनीति पर चर्चा की बाद में बीजेपी कोर कमेटी के साथ बैठक की। बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के संदर्भ में बीजेपी की राज्य इकाई द्वारा तैयार किए गए मेगा प्लान पर चर्चा हुई। शाह ने बीजेपी को 125 सीटें जीतने का लक्ष्य दिया है। इसमें 50 सीटों पर जीत का बीजेपी को भरोसा है। लेकिन शेष 75 सीटों पर जीत की जिम्मेदारी बीजेपी के शीर्ष नेताओं में बांट दी गई है। बीजेपी को 125 सीटें जीतने के लिए 150 से ज्यादा सीटों पर लड़ना होगा। ऐसे में माना जा रहा है कि बीजेपी 160 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

यह भी पढ़ें: नागपुर में एक और हिट एंड रन केस, BJP नेता पुत्र की ऑडी से मचा कोहराम, 4 वाहनों को मारी टक्कर

वहीं, शेष 128 सीटों में से शिवसेना (शिंदे गुट) व एनसीपी (अजित पवार) को 64-64 सीटों पर समझौता करना पड़ सकता है। इसमें अजित गुट तो 60 सीटों पर समझौता कर सकता है लेकिन बीजेपी के लिए 80 से 90 सीटों की अपेक्षा रखनेवाले शिंदे गुट को मनाना मुश्किलों भरा साबित हो सकता है। राज्य में अक्टूबर-नवंबर में चुनाव होने की संभावना है।

Ajit pawar openly told amit shah make me the chief minister

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 10, 2024 | 05:57 PM

Topics:  

  • Ajit Pawar
  • Amit Shah
  • Mahayuti

सम्बंधित ख़बरें

1

जब तक निर्दोष साबित नहीं हुआ, कुर्सी को छुआ भी नहीं; शाह बोले- हमारे खून में नैतिकता

2

पीएम, सीएम और मंत्री… सभी पर गिरेगा गाज; संसद में बिल पेश; विपक्ष का जोरदार हंगामा- VIDEO

3

भाजपा देश को ‘पुलिस स्टेट’ बनाना चाहती, ओवैसी बोले- बिल से कई राज्यों की सरकारें गिरेंगी

4

2 लाख नौकरियों पर संकट, ऑनलाइन गेमिंग बिल से कंपनियों में हड़कंप; अब अमित शाह से बचाने की गुहार

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.