अजित पवार का अंतिम संस्कार
29 Jan 2026 12:25 PM (IST)
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे पार्थ पवार ने बारामती के विद्या प्रतिष्ठान मैदान में अपने पिता का अंतिम संस्कार किया।
VIDEO | Baramati: Parth Pawar, son of Maharashtra Deputy Chief Minister Ajit Pawar, performs the last rites of his father at Vidya Pratishthan ground.#Maharashtra #MaharashtraPlaneCrash #AjitPawar
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/dv5TRAShcC) pic.twitter.com/VpLqLOkgvB
— Press Trust of India (@PTI_News) January 29, 2026
29 Jan 2026 12:11 PM (IST)
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के कद्दावर नेता अजित पवार का अंतिम संस्कार बारामती के विद्या प्रतिष्ठान मैदान में ससम्मान किया गया। बेटे जय पवार ने उन्हें मुखाग्नि दी। अजित पवार के बेटे पार्थ और जय ने अपने पिता की अंतिम संस्कार की रस्में पूरी की। यहां अजित की पत्नी सुनेत्रा पवार व सुप्रिया सुले भी मौजूद थी।
#WATCH | Baramati | Parth and Jay, sons of Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar, light the funeral pyre as they perform the last rites of their father pic.twitter.com/RJpiVGtCu7
— ANI (@ANI) January 29, 2026
29 Jan 2026 11:53 AM (IST)
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने बारामती में अपने सहयोगी और उपमुख्यमंत्री अजित पवार को पुष्पांजलि अर्पित कर अंतिम श्रद्धांजलि दी।
#WATCH | Maharashtra Deputy CM Eknath Shinde pays last respects to his colleague & Deputy CM Ajit Pawar, in Baramati pic.twitter.com/USdZC1YRDY
— ANI (@ANI) January 29, 2026
29 Jan 2026 11:42 AM (IST)
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बारामती में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी। इसके बाद गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने भी श्रद्धांजलि दी।
#WATCH | Maharashtra CM Devendra Fadnavis lays a wreath and pays last respects to Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar, in Baramati pic.twitter.com/X6W9jQhcAz
— ANI (@ANI) January 29, 2026
#WATCH | Union Minister Nitin Gadkari pays last respects to Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar, in Baramati pic.twitter.com/ae5WYQ8fnx
— ANI (@ANI) January 29, 2026
29 Jan 2026 11:41 AM (IST)
अजित पवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नबीन ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद बेटे जय व पार्थ पवार का ढांढस भी बंधाया।
#WATCH | Union Home Minister Amit Shah pays last respects to Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar, in Baramati pic.twitter.com/d5sKGuIUbt
— ANI (@ANI) January 29, 2026
29 Jan 2026 11:39 AM (IST)
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का अंतिम संस्कार बारामती के विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड में किया जा रहा है। यहां जनसैलाब उमड़ पड़ा है। देखें ड्रोन विज़ुअल्स...
#WATCH | Baramati | Drone visuals from Vidya Pratishthan ground where the last rites of Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar are being performed. pic.twitter.com/2icmo7OPpV
— ANI (@ANI) January 29, 2026
29 Jan 2026 11:35 AM (IST)
अजित पवार की पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार ने अपने पति को अंतिम श्रद्धांजलि दी। इसके बाद परिवार के सदस्य व नेता अजित पवार को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
#WATCH | Baramati | Sunetra Pawar, wife of Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar & Rajya Sabha MP, pays last respects to her husband, who lost his life in a plane crash yesterday pic.twitter.com/4d33AMIk2a
— ANI (@ANI) January 29, 2026
29 Jan 2026 11:25 AM (IST)
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के बेटे, पार्थ और जय अपने पिता की अंतिम संस्कार की रस्में निभा रहे है। यहां अजित की पत्नी सुनेत्रा पवार व सुप्रिया सुले भी मौजूद है।
#WATCH | Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar's sons, Parth and Jay, perform the last rites rituals of their father, in Baramati pic.twitter.com/ahESsl7i8a
— ANI (@ANI) January 29, 2026
29 Jan 2026 11:19 AM (IST)
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड पहुंचे।
#WATCH | Baramati | Union Home Minister Amit Shah and BJP National President Nitin Nabin, along with Maharashtra CM Devendra Fadnavis and Deputy CM Eknath Shinde, arrive at Vidya Pratishthan ground to attend the last rites of Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar pic.twitter.com/Fh04FEDwnJ
— ANI (@ANI) January 29, 2026
29 Jan 2026 11:09 AM (IST)
चंडीगढ़ में पंजाब-हरियाणा सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और बम स्क्वायड की टीमें मौके पर पहुंचीं और पूरे सचिवालय परिसर में सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया।
29 Jan 2026 11:09 AM (IST)
बारामती के विद्या प्रतिष्ठान मैदान में राज्यकीय सम्मान के साथ हुए अंतिम संस्कार के दौरान महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के पार्थिव शरीर पर लिपटा राष्ट्रीय ध्वज, अंतिम संस्कार से पहले उनके बेटे जय पवार को सौंप दिया गया।
#WATCH | Baramati | The National Flag, draped over the mortal remains of Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar during the State funeral, handed over to his son Jay Pawar before the last rites pic.twitter.com/lHGFkUdv4D
— ANI (@ANI) January 29, 2026
29 Jan 2026 11:04 AM (IST)
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर अंतिम संस्कार के लिए विद्या प्रतिष्ठान मैदान में लाया गया। यहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है।
#WATCH | Baramati | Mortal remains of Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar, wrapped in Tricolour, brought to Vidya Pratishthan ground for the last rites pic.twitter.com/eI7t8vyKlW
— ANI (@ANI) January 29, 2026
29 Jan 2026 10:57 AM (IST)
पुणे से NDRF की एक टीम आज बारामती में घटनास्थल पर पहुंची, जहां महाराष्ट्र के डीजीपी सदानंद दाते भी मौजूद थे। पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में घटनास्थल का मुआयना किया गया और विमान दुर्घटना कैसे हुई, इसकी जांच चल रही है। घटनास्थल पर विमान के मलबे की आज NDRF की मौजूदगी में पुलिस फोरेंसिक टीम ने दोबारा जांच की।
Baramati, Maharashtra: An NDRF team from Pune reached the site in Baramati today, with Maharashtra DG Sadanand Date also present. The site was inspected in the presence of police officials, and investigations are underway to determine how the plane crash occurred. The plane… pic.twitter.com/9ZicPtawCe
— IANS (@ians_india) January 29, 2026
29 Jan 2026 10:54 AM (IST)
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बारामती पहुंचे। थोड़ी देर में अजित पवार का विद्या प्रतिष्ठान मैदान में अंतिम संस्कार होगा।
#WATCH | Union Home Minister Amit Shah and BJP National President Nitin Nabin arrive in Baramati to attend the last rites of Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar pic.twitter.com/XaQ1ZvldBp
— ANI (@ANI) January 29, 2026
29 Jan 2026 10:51 AM (IST)
आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश बारामती में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने प्रफुल्ल पटेल और सुप्रिया सुले से मुलाकात की। यहां गोवा के सीएम प्रमोद सावंत भी मौजूद है।
#WATCH | Andhra Pradesh Minister Nara Lokesh attends the last rites of Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar in Baramati pic.twitter.com/RJmGEGwW8Z
— ANI (@ANI) January 29, 2026
29 Jan 2026 10:47 AM (IST)
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और अपने भतीजे अजित पवार के अंतिम संस्कार के लिए बारामती के विद्या प्रतिष्ठान मैदान में मौजूद हैं। यहां सुप्रिया सुले समेत परिवार के सभी सदस्य मौजूद है। थोड़ी देर में अजित पवार का अंतिम संस्कार होगा।
#WATCH | Baramati | NCP-SCP chief Sharad Pawar at Vidya Pratishthan ground for the last rites of Maharashtra Deputy CM & his nephew, Ajit Pawar pic.twitter.com/TfVCkyACth
— ANI (@ANI) January 29, 2026
29 Jan 2026 10:44 AM (IST)
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अजित पवार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बारामती पहुंचे।
29 Jan 2026 10:40 AM (IST)
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का आज सुबह 11 बजे बारामती के विद्या प्रतिष्ठान में अंतिम संस्कार किया जाएगा। यहां देखें लाइव...
29 Jan 2026 10:38 AM (IST)
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और महाराष्ट्र के मंत्री पंकजा मुंडे और राधाकृष्ण विखे पाटिल बारामती के विद्या प्रतिष्ठान मैदान पहुंचे।
#WATCH | Baramati | Union Minister Nitin Gadkari and Maharashtra ministers Pankaja Munde and Radhakrishna Vikhe Patil arrive at Vidya Pratishthan ground to attend the last rites of Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar pic.twitter.com/R8JmBic5Vq
— ANI (@ANI) January 29, 2026
29 Jan 2026 10:34 AM (IST)
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए विद्या प्रतिष्ठान मैदान की ओर जाया जा रहा है। शव वाहन के पीछे हजारों की संख्या में जनसैलाब उमड़ा है।
#WATCH | Baramati | The hearse van carrying the mortal remains of Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar moves towards Vidya Pratishthan ground for the last rites. pic.twitter.com/qVcfzPY4q7
— ANI (@ANI) January 29, 2026
29 Jan 2026 10:30 AM (IST)
अजित पवार के अंतिम संस्कार में महाराष्ट्र सरकार के पूरे मंत्रिमंडल के शामिल होने की संभावना है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी बारामती पहुंचेंगे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी अंतिम संस्कार में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पवार का पूरा परिवार भी बारामती पहुंच चुका है।
Ajit Pawar Cremation Live Updates: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का अंतिम संस्कार बारामती स्थित विद्या प्रतिष्ठान में किया गया। बेटे जय पवार ने उनके पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए विद्या प्रतिष्ठान और उनके पैतृक गांव कोटेवाड़ी में रखा जाएगा था।
अजित पवार के अंतिम संस्कार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेता भी बारामती में मौजूद रहे। बता दें कि बुधवार, 28 जनवरी 2026 की सुबह बारामती में हुए एक भीषण विमान हादसे में राज्य के उपमुख्यमंत्री और NCP प्रमुख अजित पवार का निधन हो गया। मुंबई से बारामती जा रहा लियरजेट 45 विमान रनवे के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर आग के गोले में तब्दील हो गया।