Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अहिल्यानगर में मंत्रोच्चार के नाम पर हो रहा था ये खेल! दत्तधाम दरबार पर पुलिस का छापा, भोंदूबाबा गिरफ्तार

Ahilyanagar Fake Baba News: अहिल्यानगर के संगमनेर में दिव्य शक्तियों से कैंसर के इलाज का दावा करने वाले राजेंद्र गडगे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। दत्तधाम दरबार से संदिग्ध दवाइयां भी जब्त की।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Apr 20, 2026 | 11:44 AM

भोंदूबाबा राजेंद्र गडगे गिरफ्तार (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Sangamner Fake Baba Rajendra Gadge Arrested: महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले के संगमनेर में श्रद्धा और अंधविश्वास के बीच की बारीक लकीर का फायदा उठाकर लोगों की जिंदगी से खेलने वाले एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। अहिल्यानगर की संगमनेर पुलिस ने कथित दिव्य शक्तियों और मंत्रोच्चार के जरिए कैंसर जैसी लाइलाज बीमारियों को ठीक करने का दावा करने वाले स्वयंभू बाबा राजेंद्र गडगे को बेनकाब कर दिया है।

क्या है पूरा मामला?

मंत्रोच्चार और कथित दिव्य शक्तियों के नाम पर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों को ठीक करने का झूठा दावा करने वाले भोंदू राजेंद्र गडगे का भंडाफोड़ हो गया है। संगमनेर पुलिस ने जांच के तहत आरोपी गडगे को उसके ही वडगांवपान स्थित ‘दत्तधाम’ दरबार में लेकर पहुंची और वहां से अहम सबूत जुटाए।

अदालत ने राजेंद्र गडगे और उसके साथी मधुकर शिंदे को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है। इसी हिरासत अवधि के दौरान पुलिस ने जांच तेज करते हुए उस स्थान की तलाशी ली, जहां कथित तौर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ ठगी की गई थी। पुलिस ने आरोपी को उसी दरबार में ले जाकर पूरे परिसर की गहन तलाशी ली। इस दौरान कई महत्वपूर्ण सबूत बरामद किए गए। जांच दल में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी शामिल किया गया है, क्योंकि आरोपी बिना किसी अनुमति के मरीजों को कथित रूप से स्वयं तैयार की गई दवाइयां देता था। पुलिस ने दरबार से कई औषधियों के नमूने जब्त किए हैं, जिन्हें अब प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा। इन दवाओं की गुणवत्ता और संरचना की जांच की जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

PM सभा के खर्च पर मचा घमासान: क्या बढ़ा-चढ़ाकर दिखाए गए थे सरकारी बिल? 13 करोड़ के खर्च पर सस्पेंस

TCS नासिक का शर्मनाक सच, बुर्का न पहनने पर दी रेप की दलील, 5 सहकर्मियों पर FIR

नासिक TCS कांड में रोंगटे खड़े करने वाला खुलासा: बीमार पिता के इलाज की खातिर ‘धर्मांतरण’ की आग में कूदी पीड़ित

ऑनलाइन गेमिंग में पैसे हारने पर 24 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

जादू टोना और धोखाधड़ी का मामला दर्ज

इस मामले में अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति की राज्य सचिव रंजना गावांडे ने शिकायत दर्ज कराई थी। उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने जादूटोना विरोधी कानून, धोखाधड़ी और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि यह पूरा रैकेट लोगों की आस्था का दुरुपयोग कर आर्थिक और मानसिक शोषण कर रहा था, इस गिरोह से जुड़े तीन अन्य आरोपी अभी फरार है, जिनकी तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में मौसम का यू-टर्न: 20-22 अप्रैल तक भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी

कई जिलों में फैला था नेटवर्क

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि राजेंद्र गडगे ने सिर्फ संगमनेर ही नहीं, बल्कि नासिक और अहिल्यानगर जिले के कई लोगों को भी ठगी का शिकार बनाया है। पुलिस अब उसके बैंक खातों, लेन-देन और पुराने मामलों की भी गहन जांच कर रही है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध बाबागिरी और अंधविश्वास के नाम पर चल रहे फर्जी इलाज नेटवर्क पर बड़ी चोट मानी जा रही है।

Sangamner fake baba rajendra gadge arrested cancer cure fraud dattadham

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 20, 2026 | 11:44 AM

Topics:  

  • Ahilyanagar News
  • Crime News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.