Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में बड़ा हादसा, पुलिस मुख्यालय में ट्रेनिंग के दौरान फटा हैंड ग्रेनेड, 4 जवान घायल

Ahilyanagar Hand Grenade Blast: महाराष्ट्र के अहिल्यानगर पुलिस मुख्यालय में हैंड ग्रेनेड ट्रेनिंग के दौरान अचानक विस्फोट हो गया। इस हादसे में चार प्रशिक्षु पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: May 25, 2026 | 05:03 PM

अहिल्यानगर के अस्पताल में भर्ती हैंड ग्रैनेड ब्लास्ट में घायल हुए जवान (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Ahilyanagar Police Headquarter Hand Grenade Blast: महाराष्ट्र अहिल्यानगर पुलिस मुख्यालय में सोमवार सुबह चल रहे प्रशिक्षण के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पुलिसकर्मियों को हैंड ग्रेनेड संभालने का प्रशिक्षण दिया जा रहा था, तभी अचानक ग्रेनेड में विस्फोट हो गया। इस भीषण हादसे में चार प्रशिक्षु पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनमें से दो के हाथों की उंगलियां गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। सुबह करीब 10 बजे हुए इस हादसे से पूरे पुलिस मुख्यालय में हड़कंप मच गया।

प्रशिक्षण के दौरान फटा हैंड ग्रेनेड

मिली जानकारी के मुताबिक अहिल्यानगर पुलिस मुख्यालय के मैदान में नियमित प्रशिक्षण चल रहा था। इस दौरान प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों को स्मोक हैंड ग्रेनेड का उपयोग और उसकी सुरक्षित हैंडलिंग के बारे में जानकारी दी जा रही थी। इस दौरान अचानक हैंड ग्रेनेड फट गया। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के इलाके में कुछ समय के लिए भय का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद अधिकारी और कर्मचारी भी घबरा गए।

अहिल्यानगर में हुए इस हादसे में शिवराज पवार, शुभम कावरे, गणेश मढे और योगेश सोलुंके नामक चार प्रशिक्षु पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इनमें से दो जवानों के हाथों की उंगलियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। अन्य दो को हल्की चोटें आई हैं, लेकिन विस्फोट की तीव्रता के कारण सभी को मानसिक आघात भी पहुंचा है। घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सम्बंधित ख़बरें

गोवंश के सरंक्षण में उतरा परिवहन विभाग, बकरीद पर गायों के अवैध ट्रांसपोर्टेशन पर होगी सख्त कार्रवाई

अहिल्यानगर में पाइपलाइन रोड पर गैंग का आतंक, युवक पर हमला कर हवा में फायरिंग, इलाके में दहशत

NCP विधायक इदरीस नायकवाड़ी से पार्टी ने मांगा इस्तीफा? महाराष्ट्र में बढ़ी सियासी हलचल

असुरक्षित होती सांस्कृतिक राजधानी: पुणे में 22 दिनों में 123 महिलाएं और लड़कियां लापता, प्रशासन मौन क्यों?

जांच के लिए विशेष टीम गठित

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। अस्पताल में भर्ती घायलों का विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है। इस हादसे के बाद पुलिस विभाग में चिंता का माहौल है और प्रशिक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। मामले की जांच के लिए विशेष टीम भी गठित की गई है।

यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में पेट्रोल 113 के पार, 11 दिन में चौथी बार बढ़े दाम; जानें मुंबई-पुणे-नागपुर का ताजा रेट

पिन निकालने के बाद लीवर छूटने से हुआ हादसा

रिजर्व पुलिस निरीक्षक उमेश परदेशी ने घटना की प्राथमिक जानकारी देते हुए बताया कि भीड़ नियंत्रण में इस्तेमाल होने वाले स्मोक हैंड ग्रेनेड का प्रशिक्षण चल रहा था। संबंधित जवान ने ग्रेनेड की पिन निकालने के बाद उसका लीवर हाथ से छोड़ दिया, जिससे अचानक विस्फोट हो गया। उन्होंने बताया कि मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है और भविष्य में इस तरह की घटनाएं रोकने के लिए सुरक्षा प्रक्रियाओं को और अधिक सख्त बनाया जाएगा।

Hand grenade blast during training at ahilyanagar police headquarters 4 policemen injured

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 25, 2026 | 05:03 PM

Topics:  

  • Accident
  • Ahilyanagar News
  • Maharashtra News
  • Maharashtra Police

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.