‘महाराष्ट्र में वोट जिहाद पार्ट 2’…अवैध बांग्लादेशियों को फर्जी तरीके से बर्थ सर्टिफिकेट देने के पर भड़के CM फडणवीस
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहा कि बांग्लादेशी प्रवासियों का भारत में मतदान का अधिकार हासिल करने के वास्ते राज्य में अवैध रूप से जन्म प्रमाणपत्र के लिए आवेदन करना 'वोट जिहाद भाग 2' है...
- Written By: आकाश मसने
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: सोशल मीडिया)
अहिल्यानगर/शिरडी: भाजपा को दो दिवसीय राज्य स्तरीय अधिवेशन अहिल्यानगर के शिरडी में रविवार से शुरू हुआ। इसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर से वोट जिहाद का मुद्दा उठाया और विपक्ष पर जमकर हमला बोला।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहा कि बांग्लादेशी प्रवासियों का भारत में मतदान का अधिकार हासिल करने के वास्ते राज्य में अवैध रूप से जन्म प्रमाणपत्र के लिए आवेदन करना ‘वोट जिहाद भाग 2’ है।
पिछले साल नवंबर में हुए विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने 2024 के लोकसभा चुनाव में एक समुदाय विशेष के भाजपा उम्मीदवारों के खिलाफ सामूहिक मतदान करने की घटनाओं का जिक्र किया था और इसे “वोट जिहाद” करार दिया था।
सम्बंधित ख़बरें
Uttar Pradesh: कैबिनेट विस्तार के बाद एक्शन में CM योगी, कल बुलाई बड़ी बैठक; नए मंत्रियों को सौंपेंगे विभाग!
लाडकी बहीन योजना में अपात्र घोषित 70 लाख महिलाओं को मिला आखिरी मौका; दोबारा जमा कर सकेंगी दस्तावेज
महाराष्ट्र की सियासत में फिर महा उलटफेर की आहट! फडणवीस के वर्षा बंगले पर पहुंचे पार्थ पवार
महायुति में मुख्यमंत्री की म्युटिनी! कडू के बयान पर भड़की भाजपा; क्या खुद के चक्रव्यूह में फंस गए फडणवीस?
मालेगांव और अमरावती से फर्जी जन्म प्रमाणपत्र के मामले आए सामने
अहिल्यानगर के शिरडी में प्रदेश भाजपा के अधिवेशन में सीएम फडणवीस ने कहा कि “बांग्लादेशी घुसपैठिये ‘वोट जिहाद भाग 2’ के तहत महाराष्ट्र में जन्म प्रमाणपत्र के लिए आवेदन कर रहे हैं। नासिक जिले के मालेगांव तहसील और अमरावती में ऐसे लगभग 100 मामले सामने आए हैं। ये लोग, जिनमें से कई की उम्र 50 साल के आसपास है, अवैध रूप से दस्तावेज हासिल कर रहे हैं।”
महाराष्ट्र में एक भी घुसपैठिए को नहीं रहने देंगे
सीएम फडणवीस ने चेतावनी देते हुए कहा कि कहा कि महाराष्ट्र में एक भी घुसपैठिए को रहने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार जाति और संप्रदाय आधारित विभाजन पैदा करने की कोशिश करने वाली अराजकतावादी ताकतों से निपटने के लिए तैयार है।
सीएम फडणवीस ने कहा कि उनकी सरकार जाति और संप्रदाय आधारित विभाजन पैदा करने की कोशिश करने वाली अराजकतावादी ताकतों से निपटने के लिए तैयार है। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि यह संकल्प मजबूत हो।
पिछले चुनावों में भाजपा ने 100 का आंकड़ा पार किया
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि “महाराष्ट्र में पिछले 30 वर्षों में भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसने लगातार तीन चुनावों 2014, 2019 और 2024 में 100 सीट का आंकड़ा पार किया। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व ने हममें आत्मविश्वास जगाया और भाजपा को 89% की स्ट्राइक रेट के साथ 132 सीट हासिल हुईं।”
मोदी की तुलना भगवान कृष्ण से की
शिरडी में कार्यकर्ताओं से संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कौरवों पर पांडवों की जीत किसने सुनिश्चित की, इसके बारे में महाभारत का एक उपाख्यान सुनाते हुए फडणवीस ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत में पार्टी कार्यकर्ता ‘केशव’ थे और मोदी ‘माधव।’ केशव और माधव भगवान कृष्ण के नाम हैं।
महाराष्ट्र की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
कार्यकर्ताओं को निकाय चुनाव के लिए तैयार रहने कहा
महाराष्ट्र में अगले कुछ महीनों में होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों की ओर इशारा करते हुए फडणवीस ने कहा कि हमें तैयार और एकजुट रहना चाहिए। हमें प्रधानमंत्री के ‘एक हैं तो सेफ हैं’ मंत्र पर चलना चाहिए। सीएम ने कहा कि उनकी सरकार ने समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कई योजनाएं तैयार की हैं, जिसमें यह सुनिश्चित करना भी शामिल है कि 2030 तक महाराष्ट्र में 52 फीसदी बिजली नवीकरणीय स्रोतों से पैदा हो।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
