Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र में जल्द होगा सीटों का बंटवारा, बोले CM शिंदे- गृहमंत्री शाह के साथ पॉजिटिव रही बातचीत

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्रपति संभाजीनगर में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता एवं उपमुख्यमंत्री अजित पवार से मुलाकात की।

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Sep 25, 2024 | 11:21 AM

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

छत्रपति संभाजीनगर: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्रपति संभाजीनगर में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता एवं उपमुख्यमंत्री अजित पवार से मुलाकात की। बीते मंगलवार रात हुई इस मुलाकात की विस्तृत जानकारी पता नहीं चल पाई, लेकिन बाद में मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि मुलाकात सकारात्मक रही और ‘‘सब कुछ ठीक चल रहा है।”

इस बैठक के बाद जब पत्रकारों ने हवाई अड्डे पर CM शिंदे से सीट बंटवारे के बारे में पूछा तो मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘बैठक सकारात्मक रही और जल्द फैसला लिया जाएगा। समन्वय के साथ बातचीत सकारात्मक रूप से आगे बढ़ रही है।”

यहां पढ़ें – जम्मू-कश्मीर: दूसरे फेज ताबड़तोड़ वोटिंग, सुबह 9 बजे तक 10.22% मतदान

सम्बंधित ख़बरें

अमित शाह ने किया कोयला घोटाला…ममता बनर्जी के पास पेन ड्राइव में सुबूत? कहा- तंग किया तो खोल दूंगी पोल पट्टी

‘जो मुझे छेड़ता है…उसे मैं नहीं छोड़ती’, ED एक्शन के बाद ममता ने दिखाया रौद्र रूप, मोदी और शाह को ललकारा

‘5 साल बाद न शिंदे रहेंगे न अजित पवार’, ओवैसी ने महाराष्ट्र राजनीति को लेकर कर दिया बड़ा दावा

Navi Mumbai में युति नहीं, गणेश नाईक बनाम एकनाथ शिंदे की सीधी सियासी टक्कर

बता दें कि BJP के वरिष्ठ नेता अमित शाह YRLS मंगलवार से महाराष्ट्र के दो दिवसीय दौरे पर हैं। सत्तारूढ़ महायुति के सहयोगी दलों, शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, भाजपा और अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा के बीच राज्य विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर चर्चा जारी है। महाराष्ट्र में नवंबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।

इस बाबत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भूपेंद्र यादव, मुख्यमंत्री शिंदे तथा उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मंगलवार रात को बैठक के लिए छत्रपति संभाजीनगर में एक होटल पहुंचे। उपमुख्यमंत्री अजित पवार और राकांपा के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल भी बाद में वहां पहुंचे और बैठक देर रात करीब साढ़े 12 बजे तक चली। शिंदे और राज्य के दोनों उपमुख्यमंत्री बाद में रात करीब पौने 12 बजे चिकलथाना हवाई अड्डा के लिए रवाना हुए।

यहां पढ़ें – महाराष्ट्र समेत हिमाचल और ओडिशा के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी

इस बाबत मुख्यमंत्री शिंदे ने बाद में कहा, ‘‘बैठक सकारात्मक थी और जल्द फैसला किया जाएगा। समन्वय के साथ बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है।” पिछले सप्ताह भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि महायुति गठबंधन के घटक दलों में विधानसभा चुनाव में 288 सीटों में से 70 से 80 प्रतिशत सीटों पर चुनाव लड़ने को लेकर आम सहमति बनी है। उन्होंने संकेत दिया कि चुनाव में टिकट वितरण के लिए जीत की संभावना को मानदंड बनाया जाएगा। मौजूदा विधानसभा में भाजपा 103 विधायकों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है, उसके बाद शिवसेना के 40, राकांपा के 41, कांग्रेस के 40, शिवसेना (यूबीटी) के 15, राकांपा (एसपी) के 13 और अन्य से 29 विधायक हैं। कुछ सीटें खाली हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

After meeting with amit shah amit shinde said talks were positive decision on seat sharing will be taken soon

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 25, 2024 | 11:21 AM

Topics:  

  • Amit Shah
  • Eknath Shinde
  • Maharashtra Elections

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.