-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Aditya Thackeray Advice To Election Commission Dont Challenge Rahul Gandhi Debate With Him Once
आदित्य ठाकरे की EC को नसीहत, ‘चुनाव आयोग चुनौती न दें, बस एक बार राहुल गांधी से डिबेट कर दिखाएं’
- Written By: सोनाली चावरे
Maharashtra News: शिवसेना (UBT) विधायक आदित्य ठाकरे ने राहुल गांधी के वोट चोरी आरोपो का समर्थन किया है। साथ ही चुनाव आयोग को नसीहत दी है कि चुनौती देने के बजाए राहुल गांधी संग एक बार डिबेट कर दिखाएं।

UBT विधायक आदित्य ठाकरे (pic credit; social media)
Aaditya Thackeray on Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर लगाए आरोपों का शिवसेना (यूबीटी) विधायक आदित्य ठाकरे ने समर्थन किया है। साथ ही दावा किया कि उनकी पार्टी पहले से ही ये कहती आ रही है। शिवसेना (यूबीटी) के विधायक आदित्य ठाकरे ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “हम पहले से ही कहते आ रहे हैं कि देश में जगह-जगह वोटों की चोरी हो रही है।
आदित्य ठाकरे ने कहा कि ऐसा हमने महाराष्ट्र चुनाव में हारने के बाद नहीं, बल्कि लोकसभा चुनाव से कहा है। कई बार तो ऐसा लगता है कि मानो भाजपा के दफ्तर से ही चुनाव आयोग चल रहा हो। ऐसे में राहुल गांधी ने जो तथ्य सामने रखे हैं, वे हवा में की गई बातें नहीं हैं, बल्कि सबूत के साथ वोट की चोरी को पकड़ा है। कुछ लोग पांच-पांच बार अलग-अलग वोटिंग कर चुके हैं। उनका फोटो और नाम एक है, लेकिन उन्होंने अलग-अलग जगहों पर वोट किया है।”
चुनाव आयोग चुनौती देने के बजाय राहुल गांधी के साथ डिबेट करे
शिवसेना (यूबीटी) विधायक आदित्य ठाकरे ने कहा, “चुनाव आयोग चुनौती देने के बजाय एक काम करे कि राहुल गांधी के साथ डिबेट करे। पूरा चुनाव आयोग सामने आए और राहुल गांधी अकेले खड़े रहेंगे और उनके साथ डिबेट करेंगे। चुनाव आयोग कम से कम यह तो बताए कि जो हम बता रहे हैं, वह सही है या गलत, क्योंकि हमें जो भी जानकारी मिली है, वह चुनाव आयोग की वेबसाइट से ही मिली है।”
सम्बंधित ख़बरें
शरद पवार कभी इधर जाते हैं, कभी उधर, परिसीमन बिल पर सुप्रिया सुले के बयान से भड़की कांग्रेस
नागपुर में अवैध धंधों पर पुलिस-मनपा का ज्वाइंट एक्शन; स्कूल-कॉलेजों के 100 मीटर के दायरे में हटेंगे अतिक्रमण
PMRDA का सबसे बड़ा बुलडोजर एक्शन: मोई गांव में 680 अवैध टीन शेड ध्वस्त, भू-माफियाओं में हड़कंप
भाई की आखिरी इच्छा थी कि हम साथ रहें… पवार परिवार और NCP की एकजुटता पर सुप्रिया सुले का बड़ा खुलासा
चुनाव आयोग के पास सीसीटीवी फुटेज क्यों नहीं?
आदित्य ठाकरे ने कहा, “आज हम 2025 में एआई युग में हैं, लेकिन आयोग सीसीटीवी फुटेज मुहैया नहीं करा पा रहा है। हमारे देश का लोकतंत्र और संविधान आज खतरे में हैं। इसे न सिर्फ देश के लोग जानते हैं बल्कि पूरी दुनिया के लोग जानने लगे हैं।” बता दें कि बिहार की मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विपक्ष हमलावर है।
वहीं, गुरुवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पूर्व में कई राज्यों के विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में कथित तौर पर गड़बड़ी का आरोप लगाया।
(News Source-आईएएनएस)
Aditya thackeray advice to election commission dont challenge rahul gandhi debate with him once
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
शिशुकुंज स्कूल की बड़ी लापरवाही उजागर: पानी में मिला बैक्टीरिया, बच्चो के बीमार होने के मामले में प्रशासन सख्त
Jul 15, 2026 | 04:38 PMशरद पवार कभी इधर जाते हैं, कभी उधर, परिसीमन बिल पर सुप्रिया सुले के बयान से भड़की कांग्रेस
Jul 15, 2026 | 04:35 PMनागपुर में अवैध धंधों पर पुलिस-मनपा का ज्वाइंट एक्शन; स्कूल-कॉलेजों के 100 मीटर के दायरे में हटेंगे अतिक्रमण
Jul 15, 2026 | 04:33 PMCBSE कॉपियों की ऑनलाइन जांच पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, कहा- सुधार का मौका समझे सरकार
Jul 15, 2026 | 04:31 PMJana Nayagan Update: थलपति विजय की फिल्म ‘जन नेता’ की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
Jul 15, 2026 | 04:30 PMPMRDA का सबसे बड़ा बुलडोजर एक्शन: मोई गांव में 680 अवैध टीन शेड ध्वस्त, भू-माफियाओं में हड़कंप
Jul 15, 2026 | 04:25 PMरेलवे का सबसे बड़ा ग्रीन प्रोजेक्ट! हरियाणा से दौड़ेगी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी
Jul 15, 2026 | 04:22 PMवीडियो गैलरी

बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM











