अंजलि दमानिया को ACB ने भेजा समन, मुंडे पर लगाए थे भ्रष्टाचार के आरोप
महाराष्ट्र भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने एनसीपी के नेता धनंजय मुंडे के खिलाफ शिकायत के संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि दमानिया को पूछताछ के लिए बुलाया है। उन्हें दो दिन के भीतर पेश होने कहा गया है।
- Written By: आकाश मसने
अंजलि दमानिया व धनंजय मुंडे (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री धनंजय मुंडे के खिलाफ शिकायत के संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि दमानिया को पूछताछ के लिए बुलाया है। दमानिया को दो दिन के अंदर अधिकारियों के समक्ष उपस्थित होने कहा गया है।
एक अधिकारी ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि दमानिया को सोमवार को महाराष्ट्र एसीबी से पत्र मिला, जिसमें उन्हें दो दिन के भीतर अधिकारियों के समक्ष उपस्थित होने के लिए कहा गया है। अधिकारी ने बताया कि एसीबी के अधिकारी मुंडे के खिलाफ लगाए गए दमानिया के आरोपों के संबंध में पूछताछ करेंगे।
क्या है मामला?
सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि ने पिछली महायुति गठबंधन सरकार के दौरान कृषि विभाग में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। तब धनंजय मुंडे राज्य के कृषि मंत्री थे। एसीबी के पत्र में दमानिया को मुंडे के खिलाफ शिकायत से संबंधित दस्तावेजों के साथ एसीबी के अधिकारियों के समक्ष उपस्थित होने के लिए कहा गया है।
सम्बंधित ख़बरें
अभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
नवी मुंबई में गुलाबी बहार! नेरुल के वेटलैंड्स पर उतरा हजारों फ्लेमिंगो का झुंड; देखें प्रकृति का यह नजारा
लाडकी बहीन योजना में अपात्र घोषित 70 लाख महिलाओं को मिला आखिरी मौका; दोबारा जमा कर सकेंगी दस्तावेज
संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस का बड़ा कदम, मुंबई में 7 हजार पदाधिकारी सीखेंगे राजनीति के गुर
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के पत्र के अनुसार, अगर अंजलि दमानिया दो दिन के भीतर एसीबी के समक्ष उपस्थित नहीं होती हैं, तो यह माना जाएगा कि वह मुंडे के खिलाफ दर्ज की गई शिकायत के बारे में कुछ नहीं कहना चाहती हैं।
अंजिल बुधवार होंगी एसीबी के सामने पेश
अंजलि दमानिया ने सोमवार देर रात अपने ‘एक्स’ हैंडल पर एक पोस्ट में पत्र साझा किया और बताया कि वह बुधवार को अपना पक्ष प्रस्तुत करने के लिए एसीबी कार्यालय जाएंगी। दमानिया ने इस साल की शुरुआत में कृषि विभाग में 88 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया था।
उन्होंने दावा किया था कि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के तहत किसानों के बैंक खातों में सीधे पैसे भेजने के केंद्र सरकार के 2016 के निर्देश के बावजूद, राज्य के कृषि विभाग ने किसानों को वितरण के लिए उपकरण और उर्वरकों को बढ़ी हुई दरों पर खरीदा।
महाराष्ट्र में बोगस शिक्षक भर्ती के बाद अब कक्षा घोटाला, पूर्व गृह मंत्री ने किया खुलासा
संतोष देशमुख हत्याकांड में भी लगे आरोप
बता दें कि बीड जिले के मसाजोग गांव के सरंपच संतोष देशमुख हत्याकांड में भी सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि दमानिया ने एनसीपी नेता धनंजय मुंडे पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। बढ़ते राजनीतिक दबाव के बाद धनंजय मुंडे ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
