-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Maharashtra Classroom Scam Former Home Minister Anil Deshmukh Revealed
महाराष्ट्र में बोगस शिक्षक भर्ती के बाद अब कक्षा घोटाला, पूर्व गृह मंत्री ने किया खुलासा
- Written By: आकाश मसने
महाराष्ट्र में फर्जी कागजात तैयार कर बोगस कक्षाओं को मान्यता देकर वहां शिक्षक भर्ती का मामला भी सामने आया है। पूर्व मंत्री अनिल देशमुख ने बताया कि शिक्षा मंत्री दादा भुसे के विधानसभा क्षेत्र में हुआ।

अनिल देशमुख (सोर्स: सोशल मीडिया)
नागपुर: नागपुर जिले सहित पूरे राज्य में बोगस शालार्थ आईडी तैयार कर शिक्षक भर्ती करने के हजारों प्रकरण उजागर हुए हैं। इनमें केवल नागपुर जिले के बोगस भर्ती की विशेष टीम जांच कर रही है। बोगस शिक्षक भर्ती के बाद अब बोगस कागजात तैयार कर बोगस कक्षाओं को मान्यता देकर वहां शिक्षक भर्ती करने का सनसनीखेज मामला भी सामने आया है।
पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि शिक्षा मंत्री दादा भुसे के विधानसभा क्षेत्र मालेगांव में यह घोटाला उजागर हुआ है। उन्होंने सीएम देवेन्द्र फडणवीस से मामले की जांच कराने की मांग की है।
अनिल देशमुख ने बताया कि नासिक जिले के मालेगांव की शाला का फरवरी 2014 को आदेश जारी कर जून 2012 से बिना अनुदान तत्व पर नई कक्षाओं को मान्यता दी गई थी। वैसा ही आदेश शालेय शिक्षण व क्रीड़ा विभाग ने शुद्धिपत्रक के माध्यम से जारी किया था लेकिन इस संदर्भ में कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विभाग से सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगी तो पता चला कि विभाग द्वारा जो शुद्धिपत्रक जारी किया गया था वही फर्जी था।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा में शालाएं खुलीं लेकिन 50 स्कूलों से शिक्षक ही गायब: शिक्षा समिति ने भर्ती के लिए पारित किया प्रस्ताव
अंबरनाथ में बिल्डर से परेशान होकर 192 फ्लैटधारकों ने किया 6 जुलाई से भूख हड़ताल पर बैठने का ऐलान
मुंबई में बारिश से तबाही: IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, 99 से अधिक पेड़ उखड़े, पालघर में स्कूल बंद
गड़चिरोली में बारिश शुरू होते ही खरीफ बुआई तेज: जिले में 14,676 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध, यूरिया का संकट नहीं
बोगस आदेश, बोगस भर्ती
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के नेता अनिल देशमुख ने दावा किया कि 28 अगस्त 2015 के शासन निर्णयानुसार नई कक्षाओं को मान्यता नहीं दी जा सकती, इसलिए बैकडेट से बोगस आदेश जारी कर मालेगांव में 17 शालाओं की नई कक्षाओं को मान्यता दे दी गई। इसी आदेश के आधार पर बाद में अनुदान भी दिया गया। नई कक्षाओं को मान्यता देकर लगभग 100 शिक्षकों से अधिक की बोगस भर्ती भी कर दी गई।
उन्होंने कहा कि जिस तरह नागपुर जिले में बोगस शिक्षक भर्ती घोटाला किया गया उसी तरह मालेगांव में घोटाला किया गया। ऐसा संपूर्ण राज्य में होने की शिकायतें अब सामने आ रही हैं। उन्होंने घोटाले की एसआईटी के माध्यम से जांच कराने की मांग की।
CMP में फिर दिखाए जा रहे सुनहरे सपने, नागपुर में बनेंगे 8 अंडरब्रिज-ओवरब्रिज!
क्या है शालार्थ आईडी घोटाला
नागपुर में बहुचर्चित शालार्थ आईडी घोटाला मामले में आज एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम हुआ। नागपुर सत्र न्यायालय ने मामले के मुख्य आरोपी शिक्षा उपसंचालक उल्हास नारद, नीलेश मेश्राम, सूरज नाइक, राजू मेश्राम और संजय बोधदकर को जमानत दे दी है। इस घोटाले ने पूरे राज्य के शिक्षा विभाग को हिलाकर रख दिया है और इसे शिक्षा क्षेत्र में अब तक का सबसे बड़ा घोटाला माना जा रहा है। इस मामले में खुलासा हुआ था कि 580 फर्जी शालार्थ आईडी बनाकर फर्जी शिक्षकों को सरकारी वेतन दिया गया था।
Maharashtra classroom scam former home minister anil deshmukh revealed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ISRO मुख्यालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बेंगलुरु में मचा हड़कंप; पुलिस हाई अलर्ट पर
Jul 02, 2026 | 05:02 PMउफनती नदी में बह गई कार, छत पर फंसे लोगों को नाव से बचाया गया; वायरल वीडियो देख दहल गए लोग
Jul 02, 2026 | 05:00 PMभंडारा में शालाएं खुलीं लेकिन 50 स्कूलों से शिक्षक ही गायब: शिक्षा समिति ने भर्ती के लिए पारित किया प्रस्ताव
Jul 02, 2026 | 04:54 PMवंदे मातरम विवाद: कांग्रेस की दोनों महिला पार्षदों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
Jul 02, 2026 | 04:54 PMअटल टनल के पास तेज रफ्तार कार का खौफनाक हादसा, सरियों में जा घुसी गाड़ी; वीडियो देख सहम गए लोग
Jul 02, 2026 | 04:51 PMअंबरनाथ में बिल्डर से परेशान होकर 192 फ्लैटधारकों ने किया 6 जुलाई से भूख हड़ताल पर बैठने का ऐलान
Jul 02, 2026 | 04:49 PMमुंबई में बारिश से तबाही: IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, 99 से अधिक पेड़ उखड़े, पालघर में स्कूल बंद
Jul 02, 2026 | 04:41 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM











