महाराष्ट्र में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, फडणवीस-शिंदे समेत नेताओं ने फहराया तिरंगा

80th Independence Day Celebration 2026: महाराष्ट्र में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। फडणवीस, शिंदे और अन्य नेताओं ने तिरंगा फहराकर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।
80th Independence Day celebrated with great enthusiasm in Maharashtra
महाराष्ट्र में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवससोर्स- नवभारत डिजाइन फोटो
Updated on

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने सरकारी आवास पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने तिरंगे को सलामी देकर देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

Chief Minister Devendra Fadnavis hoisted the flag on the occasion of Independence Day.
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडा फहराया।सोर्स- नवभारत डिजाइन फोटो

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इन्होंने आज भारतीय स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंत्रालय, मुंबई स्थित महाराष्ट्र के आराध्य देवता छत्रपति शिवाजी महाराज, क्रांतिसूर्य महात्मा ज्योतिबा फुले, क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले एवं महामानव भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर इनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर विनम्र अभिवादन किया।

Fadnavis paid floral tributes to great personalities.
फडणवीस ने महापुरुषों को पुष्पांजलि की अर्पित सोर्स- नवभारत डिजाइन फोटो

80वें स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने विधान भवन में मुख्य शासकीय ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों, पूर्व सैनिकों, जनप्रतिनिधियों, नागरिकों और अधिकारी-कर्मचारियों से मुलाकात कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

समारोह में आमदार डॉ. नीलम गोऱ्हे, बापूसाहेब पठारे, महापौर मंजुषा नागपुरे सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। विभागीय आयुक्त शीतल तेली-उगले, जिलाधिकारी जितेंद्र डुडी और वरिष्ठ अधिकारी भी समारोह में शामिल हुए। सैन्य अधिकारी, स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व सैनिक, अधिकारी-कर्मचारी, नागरिक तथा बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थी भी उपस्थित थे।

Governor Jishnu Dev Verma hoisted the flag at Vidhan Bhavan
राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने विधान भवन में किया ध्वजारोहण सोर्स- नवभारत डिजाइन फोटो

ठाणे में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जिलाधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण किया। उन्होंने तिरंगे को सलामी देकर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और महाराष्ट्र को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प लेने की अपील की।

Eknath Shinde hoisted the tricolor in Thane.
ठाणे में एकनाथ शिंदे ने फहराया तिरंगासोर्स- नवभारत डिजाइन फोटो
80th Independence Day celebrated with great enthusiasm in Maharashtra
ठाणे में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर फहराया तिरंगा: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य के विकास का लिया संकल्प

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे में मेट्रो, ठाणे-बोरीवली सुरंग और 900 बेड के सिविल अस्पताल जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। शहर की सुरक्षा के लिए 6,059 सीसीटीवी कैमरे मंजूर किए गए हैं। महाराष्ट्र को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने और राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर प्रयास करने का आह्वान किया गया।

Mention of development works in Thane on Independence Day.
ठाणे में स्वतंत्रता दिवस पर विकास कार्यों का जिक्र सोर्स- नवभारत डिजाइन फोटो

सुनेत्रा अजित पवार ने बीड के 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में शिक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने बीड को स्वस्थ, शिक्षित, समृद्ध और सुरक्षित बनाने के लिए नागरिकों से सहयोग की अपील की।

Sunetra Pawar celebrated the 80th Independence Day in Beed.
बीड में सुनेत्रा पवार ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवससोर्स- नवभारत डिजाइन फोटो

पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर किसान कर्जमाफी योजना के तहत जिले के 96 हजार से अधिक किसानों के खातों में 711 करोड़ रुपये से अधिक जमा किए गए। वहीं, बारिश प्रभावित किसानों के लिए 1,459 करोड़ रुपये की सहायता मंजूर की गई है।

Sunetra Pawar reiterated her resolve for the development of Beed.
सुनेत्रा पवार ने बीड के विकास का संकल्प दोहरायासोर्स- नवभारत डिजाइन फोटो
Navbharat Live
navbharatlive.com