महाराष्ट्र के जालना में बड़ा हादसा, टैक्सी के कुएं में गिरने से 7 लोगों की मौत, 3 घायल
महाराष्ट्र के जालना जिले में गुरुवार को बड़ा हादसा हुआ है। मोटरसाइकिल को बचाने के चक्कर में एक टैक्सी सड़क से उतरकर कुएं में गिर गई। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। कार में सवार लोग मंदिर नगरी पंढरपुर की तीर्थयात्रा से लौट रहे थे।
- Written By: शुभम सोनडवले
कुएं में गिरी टैक्सी
जालना. महाराष्ट्र के जालना जिले में गुरुवार को बड़ा हादसा हुआ है। मोटरसाइकिल को बचाने के चक्कर में एक टैक्सी सड़क से उतरकर कुएं में गिर गई। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। कार में सवार लोग मंदिर नगरी पंढरपुर की तीर्थयात्रा से लौट रहे थे।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना जालना जिले के बदनापुर तहसील के अंतर्गत आने वाले वसंत नगर में शाम साढ़े पांच बजे हुई थी।
अधिकारी ने बताया, “टैक्सी में सवार लोग पंढरपुर से लौट रहे थे। मृतकों की पहचान नारायण निहाल (45), प्रहलाद (65), प्रहलाद महाजन (65), नंदा तायडे (35), चंद्रभागा घुगे के रूप में हुई है, जो बदनापुर तहसील के चानेगांव के निवासी हैं। जबकि मृतक मालुसरे और रंजना कांबले (35) भोकरदन की रहने वाली थीं। तीन घायलों को यहां जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”
सम्बंधित ख़बरें
Sambhajinagar जालना हादसा: ट्रक टक्कर में 8 महिलाओं की मौत, सरकार देगी परिजनों को मुआवजा
Jalna में दर्दनाक हादसा, मुआवजे पर सहमति; मृतकों के परिजनों को 15 लाख मुआवजा
जालना में दर्दनाक हादसा, कुंडलिका नदी किनारे लापरवाही पड़ी भारी; प्रशासन पर उठे सवाल
लोणार-तलणी मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, भीषण हादसे में दंपति व छात्र की मौत
अधिकारी ने बताया कि टैक्सी में चालक सहित 12 लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि विपरीत दिशा से आ रही एक मोटरसाइकिल से बचने के प्रयास में टैक्सी सड़क से जब उतरी तो वह कुएं में गिर गई।
अधिकारी ने बताया, “टैक्सी के कुएं में गिर जाने से कुछ लोग वहां फंस गए जबकि कुछ लोग बचकर निकल गए। सड़क किनारे रेलिंग नहीं है। शवों को कार से निकालने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी।”
गौरतलब है कि मंगलवार को मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही एक बस और ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर होने से पांच लोगों की मौत हो गई और 42 अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार बस में 54 ‘वारकरी’ (भगवान विट्ठल के भक्त) सवार थे, जो मुंबई के पास ठाणे जिले में अपने गृहनगर डोंबिवली से आषाढ़ी एकादशी समारोह में हिस्सा लेने के लिए पंढरपुर जा रहे थे। (एजेंसी एडिटेट इनपुट के साथ)
