महाराष्ट्र में 7 IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, धीरज कुमार को मिली मेडिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट की कमान
महाराष्ट्र में IAS अधिकारियों एक बार फिर से बड़े स्तर पर तबादला किया गया है। सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी धीरज कुमार सहित 7 आईएएस अधिकारियों का सोमवार को तबादला कर दिया...
- Written By: आकाश मसने
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र में IAS अधिकारियों एक बार फिर से बड़े स्तर पर तबादला किया गया है। सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी धीरज कुमार सहित 7 आईएएस अधिकारियों का सोमवार को तबादला कर दिया। इनमें तीन महिला अधिकारी भी शामिल हैं। धीरज कुमार को अब मेडिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट का सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है।
इसी तरह आईएएस अधिकारी कृष्णकांत कनवरिया को अतिरिक्त जिला कलेक्टर बनाया गया है। उन्हें नंदुरबार जिले के शहादा डिविजन की जिम्मेदारी दी गई है। ऐसा खुलासा मंगलवार को जारी सरकारी आदेश से हुआ है।
सरकारी आदेश के मुताबिक आईएएस शैला ए को वित्त विभाग का सचिव बनाया गया है। वहीं मंगेश अवध को महाराष्ट्र मेडिकल गुड परचेज अथॉरिटी में चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर बना गया है। मनीषा वर्मा को कौशल विकास विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। गणेश पाटिल को सिंचाई एवं जल स्रोत संसाधन विभाग का नया सचिव नियुक्त किया गया है जबकि रिचा बागला को वित्त विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर की रमाई आवास योजना पर विधायक अंबादास दानवे ने उठाऐ सवाल, करोड़ों के घोटाले की जांच की मांग
NEET UG 2026: आपकी AIR पर कौन सा मेडिकल कॉलेज मिलेगा? जानें MBBS एडमिशन की पूरी जानकारी।
MPSC ऑनलाइन परीक्षा के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन, रोहित पवार बोले- 12 जुलाई के बाद आंदोलन संभालना मुश्किल
नागपुर HC ने राज्य सरकार को लगाई कड़ी फटकार; 1999 की फूड प्रोसेसिंग सब्सिडी योजना रद्द करने पर जताई नाराजगी
पहले हुआ था 12 अधिकारियों का तबादला
देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्ववाली महाराष्ट्र की नई सरकार के अस्तित्व में आने के बाद दूसरी बार आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इससे पहले इसी महीने के पहले सप्ताह में 12 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया था। इनमें दो महिला अधिकारी भी शामिल थीं।
महाराष्ट्र की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
जनवरी महीने के शुरुआत में मिलिंद म्हैसकर, वेणुगोपाल रेड्डी,संतोष पाटिल, जितेंद्र डूडी, सुहास दिवसे, विकास चंद्र रस्तोगी, विनीता वैद सिंघल, आईए कुंदन, हर्षदीप कांबले, जयश्री भोज और एचएस सोनावणे का ट्रांसफर अलग-अलग विभागों या फिर जिलों में किया गया था।
मिली थी यह जिम्मेदारी
मिलिंद म्हैसकर को राजस्व विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया था। वेणुगोपाल रेड्डी को उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग में एसीएस की जिम्मेदारी दी गई थी। संतोष पाटिल सतारा के नए कलेक्टर बनाए गए थे। जितेंद्र डूडी को पुणे का कलेक्टर बनाया गया था।
विकास चंद्र रस्तोगी को कृषि विभाग में प्रमुख सचिव बनाए गए थे। विनीता वैद सिंघल और हर्षदीप कांबले अलग-अलग विभाग में प्रमुख सचिव बनाया गया। सुहास दिवसे का प्रमोशन किया गया था जबकि जयश्री भोज सचिव बनाई गईं तो एसएच सोनाणे को आयुक्त बनाया गया था।
