थाईलैंड से मुंबई आए यात्री के बैग में मिले 47 जहरीले सांप, एयरपोर्ट पर चेंकिंग के दौरान सुरक्षा गार्ड भी घबराए
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम की जांच में एक भारतीय यात्री से अधिकारियों ने 47 विषैले सांप और 5 कछुए बरामद किए।
- Written By: सोनाली चावरे
मुंबई एयरपोर्ट पर बैग से मिले 47 जहरीले सांप
मुंबई: हम अक्सर ये देखते सुनते हैं कि एयरपोर्ट पर यात्रियों की जांच के दौरान उनसे सोने और दूसरे महंगी चीजें बरामद होती हैं, लेकिन देश की आर्थिक राजधानी में मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक अजीबो-गरीब नजारा देखने को मिला। यहां कस्टमर की जांच में एक भारतीय यात्री से अधिकारियों ने 47 विषैले सांप और पांच कछुए बरामद किए। यात्री के पास से सांप बरामद होने पर सुरक्षा स्टॉफ भी डर गया।
47 जहरीले सांप और 5 कछुए बरामद
बाताया जा रहा है कि जिस यात्री से जहरिले सांप बरामद हुए वो थाईलैंड गया था। उसने भारत आने के लिए बैंकांक से फ्लाइट ली थी। यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक भारतीय यात्री के पास 47 जहरीले सांप और 5 कछुए मिले। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें रात में एक यात्री पर संदेह हुआ, जिसके बाद उन्होंने उसे रोका। जब उसके बैग की चेकिंग की गई तो बैग में 47 बेहद जहरीले वाइपर सांप और 5 कछुए मिले।
सम्बंधित ख़बरें
बेटे की जीत पर आंखों से छलके आंसू, अभिजीत दीपके की मां का भावुक बयान, संघर्ष की कहानी सुन भर आएंगी आंखें
मूल में बम विस्फोट की झूठी सूचना देने वाला आरोपी गिरफ्तार, डायल 112 पर किया था फर्जी कॉल
देवेंद्र फडणवीस होंगे देश के अगले शिक्षा मंत्री? राउत का बड़ा दावा, कौन होगा महाराष्ट्र का नया मुख्यमंत्री?
अभी अंत नहीं हुआ है… धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सुप्रिया सुले का बड़ा बयान, रखी ये बड़ी मांग
यात्री के खिलाफ मामला दर्ज
अधिकारियों ने बताया कि रॉ (वन्यजीव कल्याण के लिए रेसक्विंक एसोसिएशन) की एक टीम ने इन सांपों और कछुओं की प्रजातियों की पहचान करने में सहायता की। अब वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के तहत इन सांपों और कछुओं को वापस उस देश भेजा जाएगा। सुरक्षा एजेंसियों ने यात्री के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। यात्री के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई हो रही है।
रंग-बिरंगे सांपों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
अधिकारियों के अनुसार, यात्री के चेक इन बैग से मिले सांपों और कछुओं में तीन स्पाइडर टेल्ड हॉर्न्ड वाइपर, पांच एशियन लीफ टर्टल और 44 इंडोनेशियन पिट वाइपर शामिल थे। भारत में विभिन्न वन्यजीव संरक्षण कानूनों के तहत इनको जब्त किया गया है। ये जीव भारत में अलग-अलग वन्यजीव संरक्षण कानूनों के तहत प्रतिबंधित किए गए हैं। अधिकारियों ने ये नहीं बताया कि ये जीव कहां से लाए गए थे। बता दें कि भारत में सरंक्षित या संकटग्रस्त प्रजातियों का आयात प्रतिबंधित किया गया है। सीमा शुल्क अधिकारियों ने एक डिश में छटपटाते रंग-बिरंगे सांपों की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी की हैं।
