- Hindi News »
- Maharashtra »
- 39 Schools Are In Danger Of Being Closed In Bhandara
Bhandara News: 66 स्कूलों के शिक्षकों पर खतरा, 39 स्कूल भी हो जाएंगे बंद, जानिए क्या हैै असली कारण
- Written By: आंचल लोखंडे
सैट मान्यता के नए संरचनात्मक बदलावों से भंडारा जिले में 66 स्कूलों पर अस्तित्व का संकट पैदा हो गया है, जबकि 39 स्कूलों के स्थायी रूप से बंद होने की आशंका जताई जा रही है।

66 स्कूलों के शिक्षक होंगे 'अतिरिक्त' घोषित। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
भंडारा: महाराष्ट्र सरकार के शालेय शिक्षा व क्रीड़ा विभाग की ओर से 15 मार्च 2024 को जारी किए गए सैट मान्यता के नए संरचनात्मक बदलावों से जिले के गरीब, ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के स्कूलों पर संकट मंडराने लगा है। नए मापदंडों के अनुसार सैट मान्यता प्रदान की गई है, जिससे कई स्कूलों को शिक्षक ही नहीं मिल पाएंगे।
इससे 66 स्कूलों पर अस्तित्व का संकट पैदा हो गया है, जबकि 39 स्कूलों के स्थायी रूप से बंद होने की आशंका जताई जा रही है। सरकार ने वर्ष 2024-25 के लिए सैट मान्यता 30 सितंबर 2024 की छात्र संख्या के आधार पर प्रदान की है। इसके तहत स्थानिक स्वराज्य संस्था, शासकीय, निजी अनुदानित और आंशिक रूप से अनुदानित स्कूलों पर एक समान नियम लागू किए गए हैं। परंतु इन मापदंडों को शिक्षा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न संगठनों ने अन्यायकारक करार देते हुए इन्हें सुधारने की मांग की है।
15 जून तक समायोजन, शिक्षक बनेंगे अतिरिक्त
नए मापदंडों के चलते कई स्कूलों को नवमी और दसवीं के लिए शून्य शिक्षक पद प्रदान किए गए हैं, क्योंकि वहां की छात्र संख्या 20 से कम है। इससे ऐसे स्कूलों के शिक्षक ‘अतिरिक्त’ घोषित हो जाएंगे। विभाग ने निर्देश दिया है कि 22 मई तक इन अतिरिक्त शिक्षकों का समायोजन कर लिया जाए।
सम्बंधित ख़बरें
Bhandara: लाखनी में खेतों में कचरा जलाने से लगी भीषण आग, 2.27 लाख की फसल और कृषि सामग्री राख
Corruption: भंडारा में सड़क निर्माण पर भ्रष्टाचार का आरोप, नगराध्यक्ष ने काम रुकवाया
Bhandara: साकोली हत्याकांड में बड़ा खुलासा, तालाब से बरामद हुआ हत्या में इस्तेमाल चाकू
अधिक मास में गोसेवा और संस्कारों का अनोखा संगम, पुरुषोत्तम मास में गौमाता की सेवा बच्चों को दिए संस्कार
39 स्कूलों पर बंद होने का खतरा
भंडारा जिले में 6वीं से 8वीं तक की कक्षाओं में 20 से अधिक छात्र संख्या वाली 24 माध्यमिक स्कूलें और 15 ऐसी प्राथमिक स्कूलें हैं, जहां 6वीं से 8वीं तक 20 से कम छात्र हैं। कुल 39 स्कूलों पर नए सैट मान्यता नियमों के कारण बंद होने का खतरा मंडरा रहा है।
संवेदनशील कक्षाओं पर असर
दुर्गम पहाड़ी, आदिवासी बहुल और शहरी झोपड़पट्टी क्षेत्रों के गरीब बच्चों के लिए यह निर्णय सबसे अधिक नुकसानदायक साबित हो सकता है। इन बच्चों की शिक्षा बाधित होने की संभावना है। शिक्षा से जुड़े संगठनों ने मांग की है कि 6वीं से 8वीं तक की कक्षा में यदि छात्र संख्या 20 हो तो कम से कम दो शिक्षक नियुक्त किए जाएं और 20 से अधिक होने पर 3 शिक्षक के पद स्वीकृत किए जाएं।
39 schools are in danger of being closed in bhandara
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Bhopal News: हमीदिया अस्पताल में खुले में हुआ पोस्टमॉर्टम, वीडियो वायरल होने के बाद प्रबंधन पर उठे सवाल
May 28, 2026 | 11:27 AMNEET-UG पेपर लीक मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, महाराष्ट्र से डॉक्टर और कोचिंग फैकल्टी गिरफ्तार
May 28, 2026 | 11:26 AMCoconut Water Side Effect: हर किसी के लिए हेल्दी नहीं नारियल पानी, इन 6 लोगों को कर सकता है नुकसान
May 28, 2026 | 11:24 AMनागपुर में गड्ढा मुक्त अभियान तेज, बारिश से पहले एक्शन में मनपा; एक हफ्ते में 323 गड्ढों की मरम्मत
May 28, 2026 | 11:19 AMअजमेर में दर्दनाक हादसा: सरपट दौड़ती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत
May 28, 2026 | 11:12 AMPakistan Attack: बलूचिस्तान में खूनी खेल, अज्ञात हमलावरों ने 5 लोगों को सरेआम गोलियों से भूना, इलाके में दहशत
May 28, 2026 | 11:12 AMसंभाजीनगर: बायोमाइनिंग कार्य में 400 करोड़ के घोटाले का आरोप; विरोधी पक्षनेता ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग
May 28, 2026 | 11:08 AMवीडियो गैलरी

Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM
डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM














