पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ इलाके में क्लोरीन गैस का रिसाव, 16 लोग बीमार
- Written By: किर्तेश ढोबले
Updated On:
Oct 10, 2023 | 08:42 PM
File Photo
पुणे: पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड़ इलाके में नगर निगम संचालित स्वीमिंग पूल में मंगलवार को रिसी क्लोरीन गैस की चपेट में आने से सोलह लोग बीमार हो गए। एक अग्निशमन अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी के मुताबिक कासरवाड़ी इलाके में सुबह करीब नौ बजे निगम के स्वीमिंग पूल में एक सिलेंडर से गैस का रिसाव हुआ था। उन्होंने कहा कि अग्निशमन अधिकारियों ने सिलेंडर को सील कर दिया और उसे पूल में डुबो दिया ताकि गैस पानी में घुल जाए।
उन्होंने कहा, ‘‘हमने इलाके को घेर लिया और लोगों को बाहर निकाला। पूल में उस समय रहे कम से कम 16 लोग गैस की चपेट में आ गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।” (एजेंसी)
सम्बंधित ख़बरें
ताश के पत्तों की तरह ढही 3 मंजिला इमारत, भारी मलबे में दबी कई जिंदगियां; पुणे में फिर बरसी आसमानी आफत!
पुणे में भारी तबाही! खड़कवासला बांध से मुथा नदी में छोड़ा गया 28 हजार क्यूसेक पानी, प्रसिद्ध भीडे पुल डूबा
पुणे में आषाढ़ी वारी की हाईटेक सुरक्षा: 226 AI कैमरे, 28 फेस रिकग्निशन सिस्टम, 8,500 पुलिसकर्मी तैनात
Pune Red Alert IMD: सिंहगढ़ घाट में पर्यटकों की एंट्री बंद, भूस्खलन-चट्टान गिरने के खतरे पर रोक
16 people fall ill due to exposure to chlorine gas in pune district
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Oct 10, 2023 | 08:42 PM
