Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मां की घिनौनी हरकत, तीन महीने की बेटी को उतारा मौत के घाट, इंटरनेट से सिखा था मारने का तरीका

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Oct 24, 2021 | 03:14 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर

Follow Us
Close
Follow Us:

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले (Ujjain) में एक महिला ने पानी में डुबोकर मारने का तरीका इंटरनेट (Internet) पर सर्च (Search) करने के बाद अपनी तीन महीने की बेटी की कथित तौर पारिवारिक विवाद के चलते पानी की टंकी में डुबोकर हत्या (Mother Killed Her Three Month Old Daughter) कर दी। यह जानकारी पुलिस ने रविवार को दी है।    

पुलिस ने बताया कि यह घटना 12 अक्टूबर को उज्जैन जिला मुख्यालय से करीब 75 किलोमीटर दूर खाचरोद कस्बे में हुई, लेकिन मामले की जांच के बाद शुक्रवार को महिला को गिरफ्तार किया गया। खाचरोद थाना प्रभारी रवींद्र यादव ने बताया घटना से पहले इस महिला ने अपने मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए इंटरनेट पर सर्च किया था कि कैसे किसी को डुबोकर मारा जाता है।    

सम्बंधित ख़बरें

महाकाल मंदिर में मर्यादा तार-तार, गर्भगृह में भिड़े पुजारी और महंत, हाथपाई के बाद हुई गाली गलौज

Ujjain: ‘दिल तो महाकाल का…’, भस्म आरती से पहले भक्त की मौत, आखिरी शब्द सुन रो पड़ लोग

दिवाली के दूसरे दिन महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दौरान उमड़ा भक्तों का सैलाब, गूंजे जयघोष

उज्जैन में भूत-प्रेत के नाम पर 22 साल की महिला से बर्बरता, पुलिस ने दबोचे सभी 8 आरोपी

उन्होंने कहा कि 12 अक्टूबर दोपहर को इस महिला ने चिल्लाते हुए अपने घर वालों को बताया था कि उसकी बेटी घर से गायब हो गई है। उन्होंने बताया कि इसके बाद परिजनों ने बच्ची की तलाश की और फिर पुलिस से शिकायत की। अधिकारी ने कहा कि बाद में बच्ची का शव घर की छत पर स्थित पानी की टंकी में तैरता हुआ पाया गया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के बाद पुलिस ने 21 अक्टूबर को महिला और उसके पति को हिरासत में लिया।   

अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पाया गया कि जब यह घटना हुई तो उसका पति घर पर ऑनलाइन कक्षाएं ले रहा था। उन्होंने कहा कि पुलिस को यह भी पता चला कि वर्ष 2018 के बाद से यह महिला अपने पति पर परिवार से अलग रहने के लिए दबाव बना रही थी। उन्होंने कहा कि पूछताछ के बाद महिला को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया और मामले की विस्तृत जांच जारी है। (एजेंसी)

Woman murdered three month old daughter in ujjain madhya pradesh

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 24, 2021 | 03:14 PM

Topics:  

  • Ujjain

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.