Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 26 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बांधवगढ़ में बाघ का कहर! ग्रामीण को मौत के घाट उतारने वाले नर बाघ को किया गया रेस्क्यू

Tiger Killed Villager: बांधवगढ़ में बाघ का सफल रेस्क्यू, चंसुरा गांव में ग्रामीण की मौत के बाद एक्टिव हुई वन विभाग की कमान; 4 हाथियों की मदद से बाघ ट्रैंकुलाइज, बहेरहा में शिफ्ट।

  • Reported By: दीपक ताम्रकार | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jun 26, 2026 | 06:50 PM

बांधवगढ़ टाइगर रेस्कयू (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Bandhavgarh Tiger Rescue: उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में गुरुवार को एक ओर जहां बाघ के हमले में एक ग्रामीण की दर्दनाक मौत से इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं दूसरी ओर वन विभाग ने तेज़ी दिखाते हुए कुछ ही घंटों के भीतर संदिग्ध बाघ को रेस्क्यू कर बहेरहा इनक्लोजर में शिफ्ट कर दिया। बाघ को ट्रैंकुलाइज कर पकड़ने के बाद उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और अब उसकी हर गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

पनपथा बफर क्षेत्र के चँसुरा गांव निवासी अन्नू रजक की गुरुवार सुबह बाघ के हमले में मौत हो गई थी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल बन गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

बाघ को ट्रैंकुलाइज कर किया गया रेस्कयू

सर्च के दौरान पलझा उत्तर बीट के कक्ष क्रमांक आरएफ-604 में करीब पांच वर्ष आयु का एक नर बाघ चिन्हित किया गया। वन्य प्राणी स्वास्थ्य विशेषज्ञों की टीम ने पूरी सावधानी के साथ बाघ को ट्रैंकुलाइज कर सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और आवश्यक जांच के लिए रक्त के नमूने भी लिए गए।

सम्बंधित ख़बरें

उज्जैन के दवा बाजार में सिरफिरे आशिक ने युवती पर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला; घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

‘झूठे केस मत करो, फ्री में छोड़ दूंगा…’, भोपाल के ऑटो पर लिखा दर्द; जानें पूरा मामला

दिव्यांगजन के लिए बाधारहित होंगे MP के शासकीय भवन; पाठ्यक्रम में जुड़ेंगे नशामुक्ति और संवेदनशीलता के पाठ

कृषक कल्याण वर्ष में MP को सिंचाई का बड़ा तोहफा, 6 लाख हेक्टेयर भूमि को मिलेगा पानी; सरकार ने कर ली तैयारी

रेस्कयू ऑपरेशन में महावतों की भी रही महत्वपूर्ण भूमिका

पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के वरिष्ठ अधिकारियों ने की। क्षेत्र संचालक, उप संचालक, सहायक संचालक, परिक्षेत्र अधिकारी, टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स और वन्यजीव चिकित्सकों की मौजूदगी में यह ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा हुआ। अभियान में लक्ष्मण, सूर्या, गणेश और सुन्दरगज हाथियों तथा उनके महावतों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

बहेरहा में शिफ्ट किया गया बाघ

रेस्क्यू किए गए बाघ को विशेष सुरक्षा व्यवस्था के बीच बहेरहा इनक्लोजर में शिफ्ट कर दिया गया है, जहां उसकी 24 घंटे निगरानी की जाएगी। वन विभाग का कहना है कि बाघ के व्यवहार और स्वास्थ्य का विश्लेषण करने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

यह भी पढ़ें: उज्जैन के दवा बाजार में सिरफिरे आशिक ने युवती पर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला; घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

अन्नू रजक की मौत के बाद वन विभाग की यह त्वरित कार्रवाई राहत देने वाली मानी जा रही है। हालांकि, ग्रामीणों में अब भी भय का माहौल है और लोग वन विभाग से क्षेत्र में सुरक्षा के स्थायी इंतज़ाम की मांग कर रहे हैं।

Bandhavgarh tiger rescued after killing villager mp forest department

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 26, 2026 | 06:50 PM

Topics:  

  • Madhya Pradesh
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.