‘BJP सरकार ने सिंगरौली अदानी को बेच दिया’, आदिवासी कांग्रेस की बैठक में भड़के उमंग सिंघार; उठाया बड़ा सवाल
Umang Singhar Statement: भोपाल में आदिवासी कांग्रेस की बैठक में उमंग सिंघार ने अमित शाह के भाषण और 'वनवासी' शब्द पर गंभीर सवाल उठाए, साथ ही उन्होंने BJP पर सिंगरौली को अडाणी को बेचने का आरोप भी लगाया।
- Written By: सजल रघुवंशी
उमंग सिंघार (सोर्स- सोशल मीडिया)
Umang Singhar Bhopal Congress Meeting: मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार आज भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित मध्य प्रदेश आदिवासी कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला अध्यक्षों की संगठनात्मक बैठक में शामिल हुए। इस बैठक में संगठन के विस्तार, मजबूती और आगामी रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने अपने संबोधन में भाजपा और आरएसएस पर जमकर हमला बोला।
उमंग सिंघार ने पदाधिकारियों से कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का उलगुलान अन्याय और शोषण के खिलाफ संघर्ष का संदेश था। आज फिर आदिवासी समाज को जल, जंगल, जमीन और अपनी पहचान बचाने के लिए एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने अधिकार और सम्मान के लिए बलिदान दिया था। आज उनकी विरासत को बचाने की जिम्मेदारी हमारी है।
उमंग सिंघार ने अमित शाह के भाषण पर कही यह बात
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि दिल्ली में लाखों आदिवासी भाई-बहनों के कार्यक्रम में अमित शाह का पूरा भाषण हुआ लेकिन आदिवासी शब्द से परहेज़ और वनवासी शब्द का बार-बार इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा कि यह शब्द भाजपा और आरएसएस ने आदिवासियों को बांटने के लिए शुरू किया है। जबकि हम आदिवासी हैं वनवासी नहीं।
सम्बंधित ख़बरें
कविता डेथ केस में बड़ा अपडेट, अदालत में टली सुनवाई; मृतक का परिवार लगातार उठा रहा CBI जांच की मांग
सागर-जबलपुर हाईवे पर खौफनाक मंजर, गाय को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकराई अर्टिगा; मिनटों में बनी आग का गोला
वादे कुछ और, हकीकत कुछ और! दमोह कृषि उपज मंडी में किसानों का फूटा गुस्सा, चक्काजाम कर किया प्रदर्शन
भैरूंदा में रेलवे ट्रैक के बेस के साथ खिलवाड़, मुरुम की जगह भरी जा रही ब्लैक कॉटन साइल; मंडराया हादसे का साया
बीजेपी सरकार ने अदानी को पूरा सिंगरौली बेच दिया- उमंग सिंघार
उमंग सिंघार ने आगे कहा कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने अदानी को पूरा सिंगरौली बेच दिया लेकिन मैं हमेशा इस सरकार और उसके कॉर्पोरेट मित्रों के ख़िलाफ़ लड़ाई लड़ता रहूँगा। उन्होंने कहा कि आज साढ़े बारह करोड़ से अधिक आदिवासी अपने अधिकारों, प्रतिनिधित्व और सम्मान की लड़ाई लड़ रहे हैं। सवाल यह है कि सरकार बनाने में निर्णायक भूमिका निभाने वाला आदिवासी समाज अपना उचित सम्मान कब पाएगा? PESA कानून, जल-जंगल-जमीन, आदिवासी अस्मिता और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए हमें एकजुट होकर लोकतांत्रिक संघर्ष को मजबूत करना होगा।
यह भी पढ़ें: कविता डेथ केस में बड़ा अपडेट, अदालत में टली सुनवाई; मृतक का परिवार लगातार उठा रहा CBI जांच की मांग
कार्यकर्म में शामिल हुए दिग्विजय सिंह
इस कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, सीडबल्यूसी सदस्य कमलेश्वर पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधायक विक्रांत भूरिया, पूर्व मंत्री बाला बच्चन, सज्जन सिंह वर्मा, रामू टेकाम सहित कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता, विधायकगण एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थिति रही।
