कौन था विद्युतजिव्हा, जिसे रावण ने उतारा था मौत के घाट, 'रामायण' में विवेक ओबेरॉय ने निभाया रोल

Vivek Oberoi On Ramayana: 'रामायण' में विवेक ओबेरॉय ने रावण के जीजा विद्युतजिव्हा का किरदार निभाया है। जानिए कौन था शूर्पणखा का पति और रामानंद सागर की ‘रामायण’ में क्यों नहीं दिखा था ये किरदार।
Vivek Oberoi Vidyutjihva In Ramayana
विवेक ओबेरॉय(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में विवेक ओबेरॉय ने रावण के जीजा विद्युतजिव्हा का किरदार निभाया है।

  • पौराणिक प्रसंगों के मुताबिक, विद्युतजिव्हा कालकेय दानवों का शक्तिशाली राजकुमार और सेनापति था।

  • विद्युतजिव्हा ने रावण की बहन शूर्पणखा से उसकी मर्जी के खिलाफ विवाह किया था।

Vivek Oberoi Vidyutjihva On Ramayana: डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ इन दिनों दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश जैसे सितारों से सजी इस भव्य फिल्म में रामायण की कथा के कई ऐसे पहलुओं को दिखाया गया है, जिनके बारे में दर्शकों ने पहले पर्दे पर ज्यादा नहीं देखा। इन्हीं में से एक किरदार है रावण की बहन शूर्पणखा के पति विद्युतजिव्हा का। फिल्म में इस भूमिका को विवेक ओबेरॉय ने निभाया है।

पौराणिक मान्यताओं और वाल्मीकि रामायण के प्रसंगों के मुताबिक, विद्युतजिव्हा कालकेय दानवों का शक्तिशाली राजकुमार और सेनापति था। बताया जाता है कि कालकेय दानव और रावण का कुल एक-दूसरे के शत्रु थे। इसी दौरान रावण की बहन शूर्पणखा को विद्युतजिव्हा से प्रेम हो गया और दोनों ने रावण की इच्छा के विरुद्ध विवाह कर लिया।

रावण ने विद्युतजिव्हा का किया था वध

जब रावण को इस विवाह का पता चला, तो वह बेहद नाराज हुआ। बाद में कालकेय दानवों के साथ युद्ध के दौरान रावण ने विद्युतजिव्हा का वध कर दिया। इस घटना से शूर्पणखा को गहरा आघात पहुंचा। कुछ मान्यताओं के अनुसार, पति की मृत्यु के बाद उसके मन में रावण के प्रति बदले की भावना पैदा हो गई थी। आगे चलकर सीता हरण के प्रसंग में शूर्पणखा की भूमिका को इसी पृष्ठभूमि से जोड़कर भी देखा जाता है।

Vivek Oberoi Vidyutjihva In Ramayana
Emraan Hashmi Film: इमरान हाशमी के एक डायलॉग ने लूटी महफिल, 'गनमास्टर G9' के ट्रेलर में दिखे ये 5 खास पल

रामायण में क्यों नहीं दिखा यह किरदार

साल 1987 में प्रसारित रामानंद सागर की लोकप्रिय ‘रामायण’ में शूर्पणखा का किरदार अभिनेत्री रेनू धारीवाल ने निभाया था। हालांकि, इस धारावाहिक में उसके पति विद्युतजिव्हा की कहानी को जगह नहीं मिली थी।

इसकी एक बड़ी वजह कहानी का मुख्य फोकस माना जाता है। रामानंद सागर की ‘रामायण’ में भगवान राम के जीवन, उनके आदर्शों, मर्यादा और भक्ति भाव को प्रमुखता दी गई थी। ऐसे में रावण के पारिवारिक इतिहास और उसके पुराने युद्धों से जुड़े कई प्रसंगों को विस्तार से नहीं दिखाया गया।

विवेक ओबेरॉय के किरदार को फिल्म में मिली खास जगह

नितेश तिवारी की फिल्म में रावण के अतीत और लंका के शुरुआती इतिहास को विस्तार से दिखाने की कोशिश की गई है। इसी क्रम में विद्युतजिव्हा के किरदार को भी कहानी का हिस्सा बनाया गया है। फिल्म में उसे लंका के भीतर रावण के वर्चस्व से ईर्ष्या करते हुए दिखाया गया है। एक घटना के बाद दोनों के बीच टकराव बढ़ता है और आखिरकार रावण अपने बहनोई का वध कर देता है।

विवेक ओबेरॉय भारी-भरकम कवच और शाही अंदाज में इस भूमिका में नजर आते हैं। वहीं, यश के रावण के साथ उनका टकराव फिल्म के अहम दृश्यों में शामिल है। इस तरह फिल्म ने रामायण के एक ऐसे प्रसंग को पर्दे पर जगह दी है, जो पुराने टीवी धारावाहिक में देखने को नहीं मिला था।