1. दक्षिण कोरिया (South Korea) -पहले इस देश की बात करें तो, भारत से दो साल पहले 15 अगस्त 1945 को दक्षिण कोरिया, जापान से अलग हुआ था। इस दिन को दक्षिण कोरिया में ‘नेशनल लिबरेशन डे’ के रूप में मनाया जाता है। दक्षिण कोरिया के लोगों में इस दिन को लेकर उत्साह रहता है। कई सालों की गुलामी के बाद उन्हें स्वतंत्रता मिली थी,इस दिन वहां सरकारी दफ्तर बंद रहते है।