बैग में भरकर ले जा रही थीं 75 किलो डोडा चूरा, उज्जैन रेलवे स्टेशन पर दो महिलाएं गिरफ्तार

उज्जैन स्टेशन पर जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, पंजाब की दो महिलाएं 74.995 किलो डोडा चूरा के साथ गिरफ्तार, पांच बैगों में भरकर ले जा रही थीं मादक पदार्थ
GRP officers seize nearly 75 kg of doda chura from two women
डोडा चूरा के साथ गिरफ्तार 2 महिलाएंफोटो सोर्स: सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Ujjain Railway Station Doda Chura : उज्जैन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर आठ पर जीआरपी ने मादक पदार्थ की बड़ी खेप पकड़ते हुए पंजाब की दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दोनों महिलाएं अलग-अलग बैग और ट्रॉली बैग में करीब 75 किलो डोडा चूरा लेकर जा रही थीं। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध हालत में दोनों को पकड़ा। तलाशी में उनके पांच बैगों से कुल 74 किलो 995 ग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ।

जीआरपी को सूचना मिली थी कि प्लेटफार्म नंबर आठ पर दो महिलाएं मादक पदार्थ लेकर बैठी हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर दोनों महिलाएं वहां से जाने लगीं, जिसके बाद उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें घेरकर रोक लिया। पूछताछ के बाद दोनों की मौजूदगी में उनके बैगों की तलाशी ली गई।

पांच बैगों से बरामद हुआ डोडा चूरा

तलाशी के दौरान दोनों महिलाओं के पास मौजूद कुल पांच बैगों से मादक पदार्थ बरामद हुआ। GRP पुलिस के मुताबिक परमिंदर के तीन बैगों से 41 किलो 555 ग्राम डोडा चूरा मिला। वहीं जसबिंदर उर्फ किंदर के दो बैगों से 33 किलो 440 ग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ। दोनों के कब्जे से मिले मादक पदार्थ का कुल वजन 74 किलो 995 ग्राम पाया गया।

लुधियाना की रहने वाली हैं दोनों आरोपी महिलाएं

गिरफ्तार महिलाओं की पहचान परमिंदर पत्नी जगतार सिंह, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम तलवंडी कला, थाना लाडूवाल, जिला लुधियाना और जसबिंदर उर्फ किंदर पत्नी बलविंदर सिंह, उम्र 47 वर्ष, निवासी ग्राम तलवंडी कला, थाना लाडूवाल, जिला लुधियाना के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

GRP officers seize nearly 75 kg of doda chura from two women
मुरैना में डूबा रपटा, ग्रामीणों ने जोखिम में डाली जान, घायल महिला को खाट पर लेटाकर पार कराई सोन नदी

डोडा चूरा कहां से आया, पुलिस कर रही पूछताछ

उज्जैन जीआरपी अब दोनों महिलाओं से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि डोडा चूरा उन्हें कहां से मिला था और उज्जैन से इसे किस स्थान पर ले जाया जा रहा था। इसके साथ ही मादक पदार्थ की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क की भूमिका की भी जांच की जा रही है। उज्जैन रेलवे स्टेशन पर बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ पकड़े जाने के बाद जीआरपी ने तस्करी से जुड़े मामलों में निगरानी और बढ़ा दी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com