महाकाल मंदिर में मोबाइल चोरी, सुरक्षा टीम की मुस्तैदी से आरोपी को दबोचा; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
Mobile Theft Ujjain: उज्जैन महाकाल मंदिर में मोबाइल चोरों पर बड़ी कार्रवाई, कार्तिक मंडप में बच्ची के बैग से फोन उड़ाने वाला आरोपी गेट 10 पर दबोचा, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात।
- Reported By: अजय नीमा | Edited By: सजल रघुवंशी
महाकाल मंदिर में चोरी की वारदात, सुरक्षा गार्डों ने आरोपी को दबोचा (सोर्स- सोशल मीडिया)
Ujjain Mahakal Temple Mobile Theft: उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में दर्शन के दौरान मोबाइल चोरी की एक घटना सामने आई है। हालांकि मंदिर सुरक्षा टीम की तत्परता से एक आरोपी को मौके से भागने के दौरान पकड़ लिया गया, जबकि उसके अन्य साथी फरार होने में सफल रहे। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
जानकारी के अनुसार भोपाल के बैरागढ़ से एक परिवार भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आया था। परिवार के साथ छोटी बच्चियां भी थीं। दर्शन करने के बाद जब परिवार कार्तिक मंडप एग्जिट से जनरल दर्शन लाइन के माध्यम से बाहर निकल रहा था, तभी तीन से चार युवक चोरी की नीयत से भीड़ में घुस गए। आरोपियों ने एक बच्ची के बैग से मोबाइल फोन चोरी कर लिया और भागने लगे।
सुरक्षा गार्ड चोर के पीछे भागे
मोबाइल फोन चोरी होने का एहसास होते ही महिला श्रद्धालु ने शोर मचाया। इसके बाद वहां तैनात सुरक्षा गार्डों ने तत्काल वायरलेस सेट के माध्यम से सूचना प्रसारित की। सूचना मिलते ही सुपरवाइजर मुकेश बुढ़ाना, सुरक्षा गार्ड अर्जुन सिंह और अन्य सुरक्षा कर्मियों ने भाग रहे संदिग्धों का पीछा किया।
सम्बंधित ख़बरें
पन्ना जिले को CM मोहन यादव देंगे बड़ा तोहफा; 204 करोड़ की 22 विकास परियोजनाओं की सौगात
दतिया उपचुनाव: निर्वाचन आयोग की बड़ी सफलता, 86 बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने घर से डाले वोट
जबलपुर: मालवीय चौक विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का एसपी ऑफिस घेराव; थाना प्रभारी पर FIR की मांग
जिद-जुनून के पक्के CM मोहन: पायलट के मना करने के बाद भी ऐसे पहुंचे अपनों के बीच, जानें उनके मन के भाव
गेट नंबर 10 से पकड़ा गया आरोपी
सुरक्षा कर्मियों की तत्परता और सतर्कता के चलते एक आरोपी को गेट नंबर-10 के पास दबोच लिया गया। हालांकि, उसके अन्य साथी भीड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहे। पकड़े गए आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद मंदिर चौकी के माध्यम से महाकाल थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और उसके फरार साथियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर तलाश अभियान चला रही है। साथ ही पूरे घटनाक्रम की जांच भी की जा रही है।
यह भी पढ़ें: भोपाल-इंदौर मेट्रो परियोजनाओं का दो-तिहाई काम पूरा, CM मोहन यादव ने तय समय में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी आया सामने
महाकाल मंदिर के सुरक्षा अधिकारी दिलीप बामनिया ने बताया कि मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सुरक्षा कर्मी लगातार निगरानी रखते हैं और इसी सतर्कता के कारण आरोपी को तत्काल पकड़ लिया गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी की गतिविधियां कैद हुई हैं।
